RoseDay: सोशल मीडिया पर मजेदार अंदाज में लोग सेलिब्रेट कर रहे रोज डे, देखकर बन जाएगा दिन

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 7, 2022, 02:57 PM IST

#RoseDay: प्रेमी जोड़ा इस दिन को खास अंदाज में सेलिब्रेट करते हैं। वैलेंटाइन डे वीक में सबसे पहला दिन रोज डे का आता है। इस दिन बाजारों में गुलाब की बिक्री जमकर होती है। क्योंकि, लोग एक-दूसरे को गुलाब देकर अपने प्यार और भावनाओं को प्रकट करते हैं।

RoseDay: सोशल मीडिया पर मजेदार अंदाज में लोग सेलिब्रेट कर रहे रोज डे, देखकर बन जाएगा दिन
Photo Credit: Twitter

वैलेंटाइन वीक की शुरुआत हो चुकी है। आज से लेकर अगामी सात दिनों तक हर दिन कोई ना कोई खास डे जरूर होता है। इसलिए, कहा जाता है कि साल का सबसे रोमांटिक सप्ताह फरवरी महीने में आता है। लोग अपने क्रश और दोस्त से प्यार का इजहार करते हैं। सात फरवरी से शुरु होने वाले दिन का समापन 14 फरवरी को होता है। प्रेमी जोड़ा इस दिन को खास अंदाज में सेलिब्रेट करते हैं। वैलेंटाइन डे वीक में सबसे पहला दिन रोज डे का आता है। इस दिन बाजारों में गुलाब की बिक्री जमकर होती है। क्योंकि, लोग एक-दूसरे को गुलाब देकर अपने प्यार और भावनाओं को प्रकट करते हैं। सोशल मीडिया पर भी रोज डे को लोग अपने-अपने अंदाज में सेलिब्रेट कर रहे हैं।

ट्विटर पर #RoseDay टॉप ट्रेंड कर रहा है। इस हैश टैग के जरिए कुछ लोग मजेदार मीम्स शेयर कर रहे हैं, तो कुछ लोग जोक्स शेयर कर रहे हैं। वहीं, कुछ लोग शायरी के साथ प्यार का इजहार कर रहे हैं। लोगों का अंदाज देककर रोज डे पर यकीनन आपका भी दिन बन जाएगा और आप भी इस जश्न में डूब जाएंगे। तो आइए, देखते हैं लोग रोज डे पर किस अंदाज में सेलिब्रेट कर रहे हैं...

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!