क्या संयोग है दो सगे भाइयों की एक ही दिन शादी और एक ही दिन मौत , इमोशनल कर देगी ये कहानी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 2, 2022, 04:53 PM IST

Rajasthan Sirohi two brother: राजस्थान के सिरोही के रहने वाले दो भाइयों ने इस दुनिया एक ही दिन अलविदा कह दिया उनकी खासी चर्चा हो रही है।

क्या संयोग है दो सगे भाइयों की एक ही दिन शादी और एक ही दिन मौत , इमोशनल कर देगी ये कहानी

नई दिल्ली: कहते हैं कि भाइयों का प्रेम अलग ही होता है इसी बात को सही साबित किया है राजस्थान के रहने वाले दो बुजुर्ग भाइयों ने जिनकी शादी भी एक ही दिन हुई थी और दोनों की मौत भी एक ही दिन बस 15-20 मिनट के अंतराल पर, जी हां दोनों भाइयों के प्रेम की मिसाल वहां दी जाती है और अब दोनों के जाने से वहां के लोग बेहद गमगीन हैं।

सिरोही के डांगराली गांव के दो बुजुर्ग भाइयों रावताराम और हीराराम देवासी के  जन्म में भले ही फासला रहा हो रहा हो बड़े भाई की उम्र 90 साल और छोटे की 75 साल है लेकिन दोनों में गजब का प्यार था।

संयोग ऐसा कि दोनों की शादी भी एक ही दिन हुई और दोनों ने जिंदगी को अलविदा भी एक ही दिन कहा, बताते हैं कि 29 जनवरी सुबह करीब 8 से 9 के बीच दोनों भाइयों ने कुछ ही अंतराल पर प्राण त्याग दिए पहले छोटे भाई की मौत हुई फिर बड़े भाई की।

डांगराली गांव में इस वक्त मातमी माहौल है हाल ही में घर के दो बुजुर्गो की अर्थियां एक साथ ही उठीं जिससे उनके परिवार के साथ गांव वालों के बीच भी उदासी पसरी है दोनों भाई जीवनभर एक साथ रहे और एक साथ ही दुनिया से विदा हो गए।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!