सरकारी कर्मचारियों के लिए गजब आदेश, अब करना होगा ये अनोखा काम, वरना देना होगा जुर्माना!

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 15, 2022, 11:28 AM IST

Ajab Gajab News: फिलीपींस में एक मेयर ने स्थानीय पर नई 'स्माइल पॉलिसी' लागू की है। इसके तहत सभी सरकारी कर्मचारियों को कार्यस्थल पर हंसना होगा।

सरकारी कर्मचारियों के लिए गजब आदेश, अब करना होगा ये अनोखा काम, वरना देना होगा जुर्माना!

Ajab Gajab News: हर देश के अपने-अपने नियम-कानून हैं, जिन्हें लोगों को ना केवल मानना पड़ता है बल्कि उन्हें सख्ती से पालन करना होता है। हालांकि, कई जगहों पर समय-समय पर निमय बदलते रहते हैं। इन दिनों एक देश में ऐसा ही नियम लागू किया गया है, जिसकी हर तरफ चर्चा हो रही है। इस नए नियम के बारे में जानकर एक पल के लिए आप भी जरूर मुस्कुरा देंगे। क्योंकि, सरकारी कर्मचारियों को मुस्कुराते रहने का ही आदेश दिया गया है। तो आइए, जानते हैं क्या है पूरा मामला?

जानकारी के मुताबिक, ये मामला फिलीपींस का है। यहां एक मेयर ने स्थानीय स्तर पर यह नया नियम लागू किया है। उन्होंने इस नई पॉलिसी का नाम स्माइल पॉलिसी रखा है। इस पॉलिसी के तहत सभी कर्मचारियों को मुसकुराते रहना होगा। अगर कोई इस नियम का पालन नहीं करता है, तो उसे सजा भी मिलेगी। दरअसल, मेयर का मानना है कि इस नियम के तहत सरकारी कर्मचारी लोगों के साथ अच्छा व्यवहार करें। इतना ही जब वो काम पर आएं तो उन्हें खुशहाल माहौल मिल सके। रिपोर्ट के अनुसार, मेयर एरिस्टोटल अगूरी स्थानीय पर स्तर पर सेवाओं में सुधार करना चाहते हैं। 

काम पर मुस्कुराते रहने का आदेश

क्यूजॉन प्रांत के मूलाने टाउन में कार्यभार संभालते ही वे 'स्माइल पॉलिसी' लेकर आए हैं। मेयर ने साफ कहा है कि इस पॉलिसी को सभी कर्मचारियों को मानना पड़ेगा। उनका कहना है  कि उन्हें शिकायत मिली थी कि स्थानीय स्तर पर अच्छा व्यवहार नहीं हो रहा है। इसलिए, उन्होंने ये पॉलिसी लागू की है। गौरतलब है कि मेयर बननने से पहले एरिस्टोटल एक ऑक्यूपेशनल थेरेपिस्ट भी रह चुके हैं। वे चाहते हैं कि सरकारी कर्मचारियों के रवैये में बदलाव आना चाहिए। अब देखना ये होगा कि इस पॉलिसी का लोगों पर क्या असर पड़ता है और किस तरह आदेश का पालन करते हैं। फिलाहल, इस पॉलिसी की दुनियाभर में चर्चा हो रही है और लोग तारीफ भी कर रहे हैं। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!