McDonald's ने ऑर्डर कर दिया कैंसिल, फिर महिला ने खिड़की से घुसकर जो किया जानकर रह जाएंगे दंग

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 15, 2022, 10:15 AM IST

Ajab Gajab Video: McDonald's के एक कर्मचारी ने महिला का ऑर्डर कैंसिल कर दिया। गुस्से में आकर महिला खुद ऑउटलेट पहुंच गई और खाना बनाने लगी।

McDonald's ने ऑर्डर कर दिया कैंसिल, फिर महिला ने खिड़की से घुसकर जो किया जानकर रह जाएंगे दंग
Photo Credit: YouTube

McDonald's Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) की दुनिया भी काफी अजीब है, यहां आपको कब, क्या देखने को मिल जाए कुछ कहा नहीं जा सकता? कई बार तो ऐसी-ऐसी चीजें सामने आती हैं, जिनके बारे में जानकर 'दुनिया' हैरान रह जाती है। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला ने कुछ ऐसा किया जिसके बारे में जानकर लोग दंग रह गए। दरअसल, महिला को जब मैकडॉनल्ड्स से मनचाहा ऑर्डर नहीं मिला तो वो बेकाबू हो गई। इसके बाद उसने ऐसा किया जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी। 

ये तो हम सब जानते हैं आजकल काफी लोग फोन से ऑर्डर करके खाना मंगाते हैं। वहीं, सफर के दौरान गाड़ी में भी बैठे-बैठे ही फूड रिसीव कर सकते हैं। इस सुविधा को ड्राइव-थ्रू कहा जाता है। एक महिला ने भी कुछ ऐसा ही किया था। महिला ने मैकडॉनल्ड्स से खाना ऑर्डर किया था। वो खाने के लिए काफी बेताब थी। लेकिन, एक कर्मचारी ने ऑर्डर को कैंसिल कर दिया। जब महिला को मनचाहा ऑर्डर नहीं मिला तो वो बेकाबू हो गई। इतना ही नहीं गुस्से में महिला खिड़की से अंदर घुस गई। वायरल वीडियो (Viral Video) में आप महिला को खिड़की से रसोई में चढ़ते हुए देख सकते हैं। इस वीडियो को टिकटॉक पर शेयर किया गया था। वहीं, अब यह वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहा है। तो पहले आप वीडियो देखें...  

अजीबोगरीब मामला

वीडियो में महिला रेस्टोरेंट के कर्मचारियों के पास गई और अपने लिए एक टेकअवे ऑर्डर तैयार करने लगी। इतना ही नहीं वो कर्मचारियों को भी सिखाने की कोशिश कर रही है। वीडियो देखकर आप भी जरूर सोच में पड़ गए होंगे। यूट्यूब पर इस वीडियो को 'Urban Legend' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को 29 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं। वहीं, कुछ लोग जहां इस वीडियो पर मजे ले रहे हैं। तो कुछ इस घटना की आलोचना भी कर रहे हैं। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!