Viral Video: लोकल ट्रेन में लोगों के साथ सफर करते नजर आया घोड़ा, वीडियो वायरल, जानें क्या है सच्चाई?

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 8, 2022, 04:22 PM IST

Horse Travelling In Local Train: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक घोड़ा लोकल ट्रेन में सफर कर रहा था। इस वीडियो को देखने के बाद लोग हैरान हैं।

Viral Video: लोकल ट्रेन में लोगों के साथ सफर करते नजर आया घोड़ा, वीडियो वायरल, जानें क्या है सच्चाई?
Photo Credit: Twitter

Horse Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) पर अगर आप एक्टिव हैं, तो आपको कब, क्या देखने को मिल जाए कुछ कहा नहीं जा सकता? कई बार चीजें दिल को सुकून देने वाली होती है, जबकि कुछ को देखकर हैरानी होती है। लेकिन, अब जो मामला सामने आया है उस पर आपको यकीन करना मुश्किल हो जाएगा। जिसने भी इस वीडियो (Video) को देखा वो हैरान रह गया। क्योंकि, एक घोड़ा लोगों के साथ लोकल ट्रेन में सफर कर रहा था। भला सोचिए, ऐसा हो सकता है क्या कभी? तो आइए, जानते हैं क्या है पूरा मामला?

कई जगहों पर लोकल ट्रेन में आपने लोगों के साथ छोटे-छोटे जानवरों को सफर करते हुए देखा होगा? लेकिन, अगर आप से पूछा जाए कि क्या कभी किसी बड़े जानवर या फिर घोड़े को लोगों के साथ सफर करते हुए देखा है? यकीनन आपलोगों का जवाब ना ही होगा। इन दिनों एक ऐसा वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक घोड़ा लोगों के साथ ट्रेन में सफर रहा है। इस नजारे को देखकर लोग दंग रह गए। वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं किस तरह भीड़-भाड़ वाली लोकल ट्रेन में लोगों के बीच एक घोड़ा (Horse Viral Video) आराम से खड़ा है और यात्रा का मजा ले रहा है। किसी ने इस पूरे मामले को कैमरे में कैद कर लिया और वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। देखें वीडियो...

ट्रेन में सफर कर रहा था घोड़ा

वीडियो देखकर आपको भी जरूर झटका लगा होगा। कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि यह वायरल वीडियो पश्चिम बंगाल का है। सियालदह-डायमंड हार्बर डाउन लोकल ट्रेन में यह घोड़ा सफर कर रहा था। इस दौरान घोड़े का मालिक भी मौजूद था। इतना ही नहीं वीडियो वायरल होने के बाद हड़कंप भी मच गया और पूर्वी रेलवे ने इसकी सत्यता की पुष्टि के लिए जांच के आदेश भी दिए हैं। आलम ये है कि इस वीडियो को सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर शेयर किया जा रहा है और लोग इस पर जमकर चटकारे भी ले रहे हैं। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!