Viral: चाकू लेकर खूंखार बन गया तोता, वीडियो में देखें चौंकाने वाला अंदाज

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 7, 2022, 05:19 PM IST

Funny Video Of Parrot: सोशल मीडिया पर तोते का एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो हाथ में चाकू लिए नजर आ रहा है। जिसने भी इस वीडियो को देखा वो हैरान रह गया।

Viral: चाकू लेकर खूंखार बन गया तोता, वीडियो में देखें चौंकाने वाला अंदाज
Photo Credit: Instagram

Parrot Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) पर जानवरों के भी काफी मजेदार-मजेदार वीडियो शेयर होते रहते हैं। इनमें कुछ वीडियो तो इतने क्यूट होते हैं, जिन्हें बार-बार देखने का मन करता है। जबकि, कुछ वीडियो काफी हैरान करने वाले होते हैं। वहीं, कुछ वीडियो में जानवरों का अंदाज देखकर लोगों के पसीने छूट जाते हैं। इसी कड़ी में एक तोते का ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसमें उसका अंदाज देखकर लोग हक्के-बक्के रह गए। वीडियो देखने के बाद एक पल के लिए आप भी जरूर दंग रह जाएंगे। 

तोते के बारे में कहा जाता है कि यह ऐसा पक्षी है जो थोड़ा बहुत इंसानों की तरह बोल सकता है। इस जो सिखाएंगे वो आसानी से सीख जाता है और कॉपी भी कर लेता है। कई लोग तो बड़े शौक से तोते को पालते हैं। लेकिन, इस वीडियो में तोते का अंदाज देखकर हर कोई हैरान रह गया। वायरल वीडियो (Viral Video) में आप देख सकते हैं हरे रंग का एक तोता खिड़की पर बैठा है। तोते का अंदाज देखकर लग रहा है जैसे उसके ऊपर खून सवार है, क्योंकि उसके हाथ में एक बड़ा सा चाकू दिखाई दे रहा है। इतना ही नहीं हाव-भाव देखकर ऐसा लगता है जैसे वो किसी बात से नाराज है और आज कुछ तूफानी करना चाहता है। देखें वीडियो...

गुस्से में तोता...

जिस तरह से तोता अपना गुस्सा जाहिर कर रहा है, उसने लोगों को हैरत में डाल दिया। लेकिन, इस पूरे मामले को कैमरे में कैद कर लिया गया और वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया गया। अब यह वीडियो वायरल हो गया है। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'discover.animal' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इस मजेदार वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, दो लाख से ज्यादा लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। वहीं, वीडियो पर मजे लेते हुए लोग कमेंट कर रहे हैं। तो तोते का अंदाज आपको कैसा लगा कमेंट कर जरूर बताएं।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!