Pariksha Pe Charcha 2022: 'परीक्षा पे चर्चा' कार्यक्रम में छात्र-अभिभावक पूछ रहे ऐसे-ऐसे सवाल, पीएम मोदी ने दिया जवाब

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 1, 2022, 12:47 PM IST

Pariksha Pe Charcha 2022: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज 'परीक्षा पे चर्चा' कार्यक्रम में कई विद्यार्थियों और अभिभावकों से बातचीत की। इस दौरान पीएम मोदी से कई तरह के सवाल भी पूछे गए।

Pariksha Pe Charcha 2022: 'परीक्षा पे चर्चा' कार्यक्रम में छात्र-अभिभावक पूछ रहे ऐसे-ऐसे सवाल, पीएम मोदी ने दिया जवाब
Photo Credit: Twitter

Pariksha Pe Charcha 2022: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में छात्र, अभिभावकों और अध्यापकों के साथ 'परीक्षा पे चर्चा' की। कार्यक्रम के 5वें संस्‍करण में दुनियाभर के छात्र-छात्राओं समेत अभिभावकों और शिक्षकों ने हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विद्यार्थियों के कई सवालों के जवाब दिए। खासकर, जो छात्र-छात्राएं बोर्ड परीक्षा परीक्षा में शामिल होंगे उनके लिए प्रधानमंत्री ने कई मूल-मंत्र भी बताएं, जिससे वो तनाव से दूर रह सके। 

वहीं, इस कार्यक्रम को लेकर सोशल मीडिया पर भी माहौल बना हुआ है। ट्विटर पर #ParikshaPeCharcha टॉप ट्रेंड कर रहा है। इस हैशटैग के जरिए विद्यार्थी और अभिभावक प्रधानमंत्री से कई तरह के सवाल पूछ रहे हैं, जिनका जवाब पीएम मोदी ने दिया। गौरतलब है कि इस कार्यक्रम में शामिल होने वाले विद्यार्थियों, अध्‍यापकों और अभिभावकों का चयन कई विषयों पर ऑनलाइन लिखित प्रतियोगिता के माध्‍यम से किया गया है।  करीब 15 लाख से अधिक विद्यार्थि‍यों, अध्‍यापकों और अभिभावकों का पंजीकरण हुआ है। वहीं, कोरोना महामारी के कारण पिछले साल कार्यक्रम का आयोजन ऑनलाइन हुआ था। तो आइए, देखते हैं सोशल मीडिया पर छात्र प्रधानमंत्री से किस तरह के सवाल पूछ रहे हैं। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!