OMG: पाकिस्तान की ये महिला हर हफ्ते बनती है दुल्हन, बेहद दिलचस्प है मामला

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 10, 2021, 03:11 PM IST

हीरा जीशान मूलरूप से पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की रहने वाली है। पिछले 16 साल से वह हर शुक्रवार को सोलह श्रृंगार कर दुल्हन बनती है। हीरा की उम्र 42 साल है। रिपोर्ट के अनुसार, हीरा शुक्रवार को दुल्हन का जोड़ा पहनती है, हाथों और पैरों में मेहंदी लगाती हैं और शादी के गहने भी पहनती है।

OMG: पाकिस्तान की ये महिला हर हफ्ते बनती है दुल्हन, बेहद दिलचस्प है मामला

दुनिया में हर किसी के अपने शौक होते हैं। लेकिन, पाकिस्तान की रहने वाली एक महिला के शौक के बारे में जानकर आप दंग रह जाएंगे। आमतौर पर कोई भी महिला एक बार दुल्हन बनती है। लेकिन, हीरा जीशान नाम की महिला हर शुक्रवार को दुल्हन बनती है। हैरानी की बात ये है कि पिछले 16 साल से हीरा जीशान ये काम कर रही है। जिसने भी इस महिला के बारे में जाना वह हैरान रह गया।

जानकारी के मुताबिक, हीरा जीशान मूलरूप से पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की रहने वाली है। पिछले 16 साल से वह हर शुक्रवार को सोलह श्रृंगार कर दुल्हन बनती है। हीरा की उम्र 42 साल है। रिपोर्ट के अनुसार, हीरा शुक्रवार को दुल्हन का जोड़ा पहनती है, हाथों और पैरों में मेहंदी लगाती हैं और शादी के गहने भी पहनती है। जब उनसे पूछा गया कि आखिर वो ऐसा क्यों करती है, तो उनका कहना है कि उनकी मां तकरीबन 16 साल पहले बहुत ज्यादा बीमार हो गई थी। जिसके बाद उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती करना पड़ा। इस दौरान हीरा की मां ने इच्छा जताई कि वह अपनी बेटी की शादी करवाना चाहती है। बताया जाता है कि जिस शख्स ने हीरा की मां को खून दिया था उसी से उसकी शादी हुई। 

रिक्शे में हुई थी विदाई

हॉस्पिटल में ही दोनों की शादी हुई। इसके बाद रिक्शे में उनकी विदाई हुई। उस दिन हीरा ना तो तैयार हुई थी और ना ही श्रृंगार किया था। आखिरकार उसकी मां की मौत हो गई। इतना ही नहीं शादी के बाद हीरा ने छह बच्चे को जन्म दिए, जिसमें दो बच्चे की भी मौत हो गई। जिसके कारण वह सदमे में चली गई। लिहाजा, उससे बाहर आने के लिए उसने हर शुक्रवार को दुल्हन की तरह सजने का फैसला किया। हीरा का पति लंदन में रहता है और वह अपने बच्चों के साथ पाकिस्तान में रहती हैं। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!