Optical Illusion: हाथियों के झुंड में फंसा गैंडा आपको दिखाई दिया? तेज नजर वाले भी बताने में हुए फेल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 10, 2022, 07:55 AM IST

Optical Illusion: हाथियों का एक झुंड बॉल खेल रहा था। इसी दौरान उनके बीच एक गैंडा भी आ गया। इस गैंडे ने हाथियों के साथ बॉल खेलने की बात कही, जिसे हाथियों ने स्वीकार कर लिया और उसे भी बॉल खेलने दिया।

Optical Illusion: हाथियों के झुंड में फंसा गैंडा आपको दिखाई दिया? तेज नजर वाले भी बताने में हुए फेल
Photo Credit: People

Optical Illusion: ऑप्टिकल इल्यूजन यानि 'आंखों का धोखा।' इन तस्वीरों को ऑप्टिकल इल्यूजन कहते ही इसीलिए हैं, क्योंकि यह लोगों को उलझन में डाल देती हैं। इन दिनों ऐसी ही एक और तस्वीर सामने आई है। तस्वीर में हाथियों का एक झुंड नजर आ रहा है। हाथियों का यह झुंड बॉल खेल रहा था। इसी दौरान उनके बीच एक गैंडा भी आ गया। इस गैंडे ने हाथियों के साथ बॉल खेलने की बात कही, जिसे हाथियों ने स्वीकार कर लिया और उसे भी बॉल खेलने दिया।

अब समस्या ये थी कि गैंडे का रंग रूप भी हाथियों के ही जैसा था, जिससे वह हाथियों में मिल जुल गया है और लोगों को नजर नहीं आ रहा है। गैंडे के दोस्त जब उसे ढूंढने निकले तो उन्हें वह नजर नहीं आ रहा है। क्या आप गैंडे के दोस्तों को हाथियों के झुंड के बीच इस गैंडे को ढूंढने में मदद करेंगे। गैंडा किसी को भी आसानी से दिख नहीं रहा है। हालांकि, इसे ढूंढने के लिए आपको 20 सेकंड का समय दिया जा रहा है। इसी समय में आपको गैंडे को ढूंढकर निकालना है।

लोगों को उलझा रही तस्वीर

बता दें कि खुद को तेज नजर वाला और जीनियस कहलाने वाले लोग भी इस पहेली को हल करने में उलझ गए हैं। कई लोग तो बार-बार और लगातार ट्राई कर रहे हैं। इसके बाद भी उनको गैंडा नहीं मिल रहा है। अगर आपको भी अभी तक गैंडा नहीं मिल पाया है तो चलिए हम आपको एक हिंट देते हैं। ऊपर वाले हाथियों को आप ध्यान से देखिए। वहां तस्वीर के ऊपरी हिस्से पर थोड़ा फोकस करने पर आपको एक पत्थर दिखाई देगा। गैंडा इसी पत्थर के पास खड़ा है। अगर अब भी आप गैंडे तक नहीं पहुंच पाए हैं तो नीचे तस्वीर देखिए। इस तस्वीर में लाल घेरे में आपको गैंडा दिख जाएगा।

optical illusion

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!