बच्चे को गोद में लेकर क्लास ले रही थी मां, महिला टीचर बनी बड़ी मिसाल, वीडियो वायरल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 10, 2022, 02:39 PM IST

Mother Viral Video: सोशल मीडिया पर एक महिला का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो अपने बच्चे को गोद में लेकर क्लास ले रही है। आलम ये है कि इस वीडियो ने लोगों का दिल जीत लिया है।

बच्चे को गोद में लेकर क्लास ले रही थी मां, महिला टीचर बनी बड़ी मिसाल, वीडियो वायरल
Photo Credit: Twitter

Mother Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) पर रोजाना हजारों वीडियो शेयर होते हैं। लेकिन, कुछ वीडियो ऐसे होते हैं जिनपर नजरें टिक जाती है और उसे बार-बार देखने का मन करता है। वहीं, कुछ वीडियो ऐसे होते हैं, जो लोगों को बड़ी सीख भी दे जाती है। एक ऐसा ही वीडियो इन दिनों वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आप भी इमोशनल हो जाएंगे और तारीफ किए बिना नहीं रह पाएंगे। क्योंकि, एक मां जिस तरह से अपने बच्चे और क्लास को संभाल रही है वो वाकई में तारीफ के काबिल है। 

वायरल वीडियो (Viral Video) में आप देख सकते हैं एक महिला टीचर बच्चों को क्लासरूम में पढ़ा रही हैं। महिला के गोद में एक छोटा सा बच्चा भी है। बच्चे को संभालते हुए एक मां जिस तह क्लास ले रही है उससे वो अनमोल ज्ञान भी दे रही है। अगर कोई किसी चीज को ठान लें तो इस दुनिया में कुछ भी मुश्किल नहीं है। लगन और चाह से किसी भी काम को संभव किया जा सकता है। इस वीडियो के जरिए एक बड़ा संदेश भी दिया गया है, जो लोगों को काफी पंसद आ रहा है। आप भी देखें वीडियो... 

मां बनी मिसाल...

वीडियो देखकर आप भी जरूर महिला पर गर्व कर रहे होंगे। ट्विटर पर इस वीडियो को '@AnkitaP11821586' नाम के यूजर ने शेयर किया है। वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ' सफर की कठिनाइयां, मंजिल की खूबसूरती बयां करती हैं'। वीडियो को अब तक 16 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं। वहीं, करीब एक हजार लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। वहीं, इस वीडियो पर यूजर्स काफी मजेदार-मजेदार रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ' दिल तो बहुत कुछ कह रहा। लेकिन लिखने को कोई शब्द नहीं। मां तुझे सलाम'। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'आसान नहीं होता बच्चे को गोद में लेकर कोई काम कर पाना, लेकिन हम माएं हर परिस्थिति के लिए तैयार रहती हैं'। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!