मोनिका लेविंस्की किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। वो व्हाइट हाउस में इंटर्न थी और अमेरिका के राष्ट्रपति रहे बिल क्लिंटन के साथ अंतरंग संबंधों की वजहों से चर्चा में रहीं। मोनिका एक बार फिर चर्चा में हैं। लेकिन इस दफा एक सवाल के जवाब में जिस तरह से उन्होंने जवाब दिया उसके बाद सोशल मीडिया पर लाखों लोगों के दिलों को जीत लिया।
मोनिका लेविंस्की का जवाब भी खास था
सोशल मीडिया पर एक सवाल पूछा गया था कि सबसे अधिक खतरनाक काम और कम पुरस्कार पाने वाला काम क्या है जिसे आपने अंजाम तक पहुंचाया है। लेविंस्की ने इस सवाल के जवाब में ज्यादा कुछ नहीं लिखा सिर्फ आंख मारने वाली इमोजी से अपनी प्रतिक्रिया दी और देखते ही देखते सुर्खियों में आ गईं। शुक्रवार को उबर फैक्ट नाम के ट्विटर अकाउंट से इस तरह का सवाल पूछा गया था। लेविंस्की के जवाब के बाद इस ट्वीट को पौने तीन लाख लोगों ने पसंद किया और करीब 50 हजार ने रिट्वीट किया।
सोशल मीडिया पर सनसनी
लेविंस्की की इमोजी पर एक यूजर ने कहा कि जिस तरह से आपने अपनी खामियों को स्वीकार करने के बाद उसे दुरुस्त किया वैसे ही वो सीखना चाहता है। एक दूसरा यूजर लिखता है कि मोनिका, आपकी ह्यूमप ौर इमानदारी लाजवाब है। इसके साथ ही एक और यूजर लिखता है आपका जवाब परफेक्ट है। 
Monica Lewinsky: एक बार फिर चर्चा में मोनिका लेविंस्की, वजह भी तो खास है
- Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
- Updated May 25, 2021, 08:52 AM IST
सोशल मीडिया पर पूछे गए एक सवाल का मोनिका लेविंस्की ने कुछ खास अंदाज में जवाब दिया। अपने जवाब की वजह से वो इस समय सोशल मीडिया पर सनसनी मचा रही हैं।
End of Article

