Video: बाल काटने का इतना खौफनाक तरीका, लाइटर निकाला-आग जलाई और फिर..

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 14, 2022, 08:43 PM IST

Haircut With Fire Video: एक नाई कैंची से नहीं बल्कि आग से बाल काटता नजर आ रहा है। वीडियो ने सोशल मीडिया यूजर्स को हैरान कर दिया है। कमाल की बात यह है कि बाल कटवाने आए शख्स को डर भी नहीं लग रहा है।

Video: बाल काटने का इतना खौफनाक तरीका, लाइटर निकाला-आग जलाई और फिर..
Photo Credit: Instagram

Haircut With Fire Video: आप जब बाल कटवाने जाते हैं तो नाई कैंची से आपके बालों को काटता है। क्या आपने कभी आग से बाल कटवाया है। आज हम आपको जो वीडियो दिखाने जा रहे हैं, उसे देखकर आपके रातों की नींद उड़ जाएगी। इस वीडियो में एक नाई कैंची से नहीं बल्कि आग से बाल काटता नजर आ रहा है। वीडियो ने सोशल मीडिया यूजर्स को हैरान कर दिया है। कमाल की बात यह है कि बाल कटवाने आए शख्स को डर भी नहीं लग रहा है।

वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक शख्स किसी नाई की दुकान पर गया है। वह बाल कटवाने के लिए कुर्सी पर बैठता है। तभी नाई अपने हाथ में आग निकालने वाली एक मशीन लेता है। आप देख सकते हैं कि वह एक लाइटर से आग जलाता है। ऐसा करते ही मशीन तेजी से आग निकालने लगती है। इसके बाद नाई कंघी का इस्तेमाल कर शख्स के बालों को झुलसाता है और कंघी से आग बुझा देता है। वह लगातार ऐसा ही करता रहता है। आप देख सकते हैं कि नाई बार-बार शख्स के बार को जलाकर काटता है। देखें वीडियो-

हैरान करने वाला वीडियो

इस वीडियो को देखकर लोगों को भरोसा नहीं हो रहा है। वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर mgmstamil नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को देखकर जहां कई लोग हैरान हैं तो कुछ लोग हंसते हुए भी नजर आ रहे हैं। वीडियो में दिख रहा नाई जिस तरह पूरे कॉन्फिडेंस से शख्स के बारों को आग देते हुए काटता है, ऐसा लगता है कि उसने पहले भी यह काम किया है। वहीं, बाल कटवाने आए शख्स को भी नाई पर पूरी तरह भरोसा होता है। आप देख सकते हैं कि वह शांति से बिना घबराए अपनी कुर्सी पर बैठा है और बाल कटवा रहा है। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!