Video: तालाब के किनारे पेड़ पर झूला झूल रहा था शख्स, फिर जो हुआ उसे देख कहेंगे- 'जिंदगी ना मिलेगी दोबारा'

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 24, 2021, 06:00 AM IST

Funny Video: एक शख्स मजे के लिए तालाब किनारे झूला झूल रहा था। लेकिन, अचानक रस्सी टूट जाने से वह धड़ाम से गिर पड़ा। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को देखकर लोगों की हंसी छूट जा रही है।

Video: तालाब के किनारे पेड़ पर झूला झूल रहा था शख्स, फिर जो हुआ उसे देख कहेंगे- 'जिंदगी ना मिलेगी दोबारा'
Photo Credit: Twitter

Funny Video: आज कल हर युवा कुछ 'तूफानी' करना चाहता है। इस चक्कर में कई बार लोग अपनी जान तक जोखिम में डाल लेते हैं। हालांकि, कुछ लोग इसमें कामयाबी भी मिल जाती है और उनकी तारीफ भी होती है। जबकि, कुछ लोगों का मजाक भी बन जाता है। सोशल मीडिया पर भी इस तरह के वीडियो वायरल होते रहते हैं। जिन पर यूजर्स जमकर चटकारे लेते रहते हैं। इसी कड़ी में एक शख्स तालाब किनारे झूला झूलते हुए पानी में उतरने की कोशिश कर रहा था। लेकिन, उसके साथ जो हुआ उसे देखने के बाद आप यही कहेंगे, ' जिंदगी ना मिलेगी दोबारा'।

सोशल मीडिया पर अजीबोगरीब वीडियोज का भी अंबार लगा रहता है। इनमें कभी किसी को खतरनाक जगहों पर साइकिल, बाइक चलाते हुए देखते होंगे। कभी किसी को अजीबोगरीब फोटोशूट कराते हुए देखते होंगे। कई बार तो लोग जानवरों के साथ भी काफी अजीबोगरीब व्यवहार करते दिख जाते हैं। लेकिन, इस वीडियो में शख्स ने जो किया उसे देखकर आपकी हंसी जरूर छूट जाएगी। जैसा कि आप वीडियो में देख सकते हैं एक शख्स तालाब किनारे पेड़ से रस्सी को बांधकर उस पर झूला झूलने की कोशिश करता है। वो उसी के सहारे तालाब में उतरना भी चाहता है। लेकिन, अचानक बीच में ही रस्सी टूट जाती है और वह गिरते हुए पानी में चला जाता है। शख्स का एक्सप्रेशन देखकर साफ पता चलता है कि उसे ज्यादा चोटें लगी है। देखें वीडियो...

जोश-जोश में हो गया खेल...


वीडियो देखकर आपको हंसी भी आयी होगी और हैरानी भी हुई होगी। इतना ही कुछ लोग तो 'मुर्खता' भी बता रहे हैं और शख्स का मजाक उड़ा रहे हैं। ट्विटर पर इस वीडियो को '@HldMyBeer' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इस वीडियो को अब तक 32 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं। वहीं, वीडियो पर मजे लेते हुए यूजर्स लगातार कमेंट भी कर रहे हैं। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!