VIRAL: कुंवारे लड़कों और बूढ़ों की शादी के लिए शख्स ने मांगी ऐसी दुआएं, वीडियो देख लगाएंगे ठहाके

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 4, 2022, 11:10 AM IST

वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं चार लोग साथ में आराम से बैठे हैं। देखकर ऐसा लग रहा है ये सभी मुस्लिम हैं और अल्लाह से दुआएं मांग रहे हैं। लेकिन, ये दुआएं शादी के लिए मांगी जा रही है।

VIRAL: कुंवारे लड़कों और बूढ़ों की शादी के लिए शख्स ने मांगी ऐसी दुआएं, वीडियो देख लगाएंगे ठहाके
Photo Credit: Instagram

Today Viral Video: सोशल मीडिया (Socail Media) पर हर दिन हजारों किस्म के वीडियो शेयर होते रहते हैं। इनमें कुछ वीडियो तो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखते ही लोगों की हंसी छूट जाती है। जबकि, कुछ को देखकर लोग चौंक जाते हैं और उन पर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसे देखकर आपको हैरानी भी होगी और जमकर ठहाके लगाएंगे। क्योंकि, एक शख्स ने कुंवारे लड़कों और बूढ़ों की शादी के लिए ऐसी दुआएं मांगी, जिसे देखकर लोग हैरान रह गए। आलम ये है कि लोग इस वीडियो पर जमकर चटकारे ले रहे हैं।

वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं चार लोग साथ में आराम से बैठे हैं। देखकर ऐसा लग रहा है ये सभी मुस्लिम हैं और अल्लाह से दुआएं मांग रहे हैं। लेकिन, ये दुआएं शादी के लिए मांगी जा रही है। एक शख्स अल्लाह से कहता है कि जो लोग कुंवारे हैं उनके लिए जल्द से जल्द दुल्हन की व्यवस्था कर दो। जो लोग दूसरी शादी करना चाहते हैं, उन्हें लिए भी दुल्हन का जुगाड़ कर दो। वहीं, जो लोग बूढ़े हैं और शादी करना चाहते हैं उनकी मुरादें भी पूरी कर दो। वहीं, जो लोग दूसरी औरत के चक्कर में हैं उनके लिए भी कुछ जुगाड़ कर दो। शख्स जिस अंदाज में अल्लाह से दुआएं माग रहा है उसे देखकर आप अपनी हंसी को नहीं रोक पाएंगे। 

सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है वीडियो

वीडियो देखकर यकीनन आपके चेहरे पर मुस्कान आ गई होगी और बातें सुनकर ठहाके लगाने का मन कर रहा होगा। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'chutiyapa' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक करीब तीन लाख लोग देख चुके हैं और मजे लेते हुए इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक ने लिखा, ' अल्लाह इनकी सुनवाई कबूल करें'। एक ने लिखा, ' क्या मजेदार दुआएं मांग रहा है'। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!