दो गाड़ियों के साथ शख्स का जानलेवा स्टंट, वीडियो देख शरीर का रोम-रोम कांप जाएगा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 23, 2022, 05:52 PM IST

Stunt Video: सोशल मीडिया पर स्टंट का एक चौंकाने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर एक पल के लिए आप जरूर कांप जाएंगे।

दो गाड़ियों के साथ शख्स का जानलेवा स्टंट, वीडियो देख शरीर का रोम-रोम कांप जाएगा
Photo Credit: Instagram

Stunt Video: इस दुनिया में स्टंटबाजों की कमी नहीं है। आज कल लोग ऐसे-ऐसे स्टंट करते हैं, जिन्हें देखकर अच्छे-अच्छों के पसीने छूट जाए। कई बार तो स्टंट करने के चक्कर में जान तक चली जाती है। सोशल मीडया पर आपको स्टंट के कई वीडियो देखने को मिल जाएंगे। इसी कड़ी में स्टंट का एक और चौंकाने वाला वीडियो (Stunt Video) सामने आया है, जिसे देखकर यकीन मानिए आपके रोम-रोम कांप जाएंगे। जिसने भी इस वीडियो को देखा वो देखता ही रह गया। 

अक्सर लोग कहते हैं स्टंट जानलेवा होता है। इसके बावजूद लोग फेमस होने और कुछ अलग करने के चक्कर में स्टंट करते रहते हैं। वायरल हो रहे इस वीडियो (Stunt Viral Video) में एक शख्स ने तो सारी हदें पार कर दी। वीडियो में आप देख सकते हैं किस तरह एक शख्स दो गाड़ियां की मदद से स्टंट कर रहा है। देखकर ऐसा लगता है जैसे ये जानलेवा है। दरअसल, एक कार को अस्थायी तौर पर कुछ फीट की ऊंचाई पर खड़ा किया गया है। वहीं, दूसरी कार की छत पर शख्स खड़ा होता है। कार तेज रफ्तार में खड़ी कार को क्रॉस करती है और उसी बीच शख्स हवा में छलांग लगाता है। देखकर ऐसा लगता है जैसे किसी फिल्म की शूटिंग चल रही है। लेकिन, शख्स की किस्मत अच्छी थी जिसके कारण उसे कुछ नहीं हुआ। देखें वीडियो...

दिल दहलाने वाला नजारा

वीडियो (Shocking Video) देखकर एक पल के लिए आप भी जरूर झटका खा गए होंगे। अपनी आंखों पर आपको यकीन नहीं हो रहा होगा। वीडियो देखकर कोई भी इस तरह का स्टंट ना करें, वरना परिणाम काफी खतरनाक हो सकता है। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'chebotarev_life' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, 35 हजार से ज्यादा लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। वहीं, इस हैरतअंगेज वीडियो पर लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं। किसी का कहना है कि ये तो सच में जानलेवा है, जबकि कुछ लोगों का कहना है कि ये है असली खतरों का खिलाड़ी। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!