पिंजरे में लोग...बाहर घूम रहे थे खतरनाक जंगली जानवर, सामने आया चौंकाने वाला वीडियो

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 23, 2022, 04:55 PM IST

Shocking Video: सोशल मीडिया पर एक जू का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ लोग पिंजरे में कैद नजर आ रहे हैं। जबकि, जंगली जानवर बाहर घूम रहे हैं।

पिंजरे में लोग...बाहर घूम रहे थे खतरनाक जंगली जानवर, सामने आया चौंकाने वाला वीडियो
Photo Credit: Twitter

Shocking Video: आज तक आपने जानवरों को पिंजरे में बंद देखा होगा या फिर उसके बारे में सुना होगा। लेकिन, अगर आप से कहा जाए कि जानवर ही नहीं बल्कि इंसान भी पिंजरे में बंद होते हैं, तो क्या कहेंगे? जाहिर सी बात है इस पर आपको यकीन करना मुश्किल हो जाएगा। लेकिन, इस वीडियो (Animal Viral Video) को देखने के बाद आपका भ्रम जरूर दूर हो जाएगा। क्योंकि, सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें इंसान पिंजरे के अंदर कैद हैं जबकि खतरनाक जंगली जानवर बाहर मजे से घूम रहे हैं। जिसने भी इस वीडियो को देखा वो दंग रह गया। 

लोगों का दावा है कि यह वायरल वीडियो (Viral Video) चीन का है। जहां के एक चिड़ियाघर में इंसानों को पिंजरे में कैद किया जाता है, जबकि जानवर खुलेआम बाहर घूमते हैं। जैसा कि आप वीडियो में भी देख सकते हैं। किस तरह लोग पिंजरे में बंद हैं और उनके आस-पास बाघ घूम रहे हैं। पिंजरे के ऊपर सफेद बाघ लेटा है। वहीं, अगल-बगल पीले रंग का बाघ घूम रहा है। बाघ इंसानों को देखते हैं और काफी नजदीक तक पहुंच जाते हैं। देखें वीडियो...

क्या नजारा है?

वीडियो (Trending Video) देखकर जरूर आपको हैरानी हो रही होगी। सोचे रहे होंगे कि ये प्रकृति के विपरित है। इस वीडियो को ट्विटर पर '@TansuYegen' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा, ' ये एक मानव जू है, जिसमें जानवर खतरनाक इंसानों को पिंजरे में बंद देख सकते हैं'। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो को आठ लाख से ज्यादा लोग अब तक देख चुके हैं। जबकि, 27 हजार से ज्यादा लोगों ने इसे पसंद किए हैं। वहीं, मजे लेते हुए लोग इस मजेदार वीडियो पर रिएक्शन भी दे रहे हैं। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!