8 बीवियों के लिए ऐसा घर बनवा रहा था शख्स, मोहल्ले को लोगों को नहीं आया पसंद; दीवार पर लिख दी ये बात

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 22, 2022, 02:54 PM IST

Ajab Gajab News: आर्थर ओ के नए घर की एक दीवार पर किसी ने ‘Demon’ यानी राक्षस लिख दिया। इसके अलावा लोगों ने उन्हें अपनी बीवियों को छोड़ देने का आदेश दे दिया। लोगों ने दीवार पर लिख दिया, 'राक्षस परिवार, चले जाओ यहां से, हम तुम्हारा स्वागत नहीं करेंगे।'

8 बीवियों के लिए ऐसा घर बनवा रहा था शख्स, मोहल्ले को लोगों को नहीं आया पसंद; दीवार पर लिख दी ये बात
Photo Credit: Instagram

Ajab Gajab News: ब्राजील के 8 पत्नियों वाले आर्थर ओ इन दिनों फिर चर्चा में हैं। दरअसल, वह अपनी पत्नियों के साथ शानो-शौकत से रहने के लिए आलीशान घर बनवा रहे थे, जो उनके पड़ोसियों को पसंंद नहीं आया। इसके बाद पड़ोसियों ने दी घर की दीवार पर भद्दी-भद्दी बातें लिख दीं। आर्थर ओ ने इस घर का नाम ‘mansion of free love’ रखा है। अभी वह घर में शिफ्ट भी नहीं हुए थे, लेकिन इससे पहले ही उन्हें स्थानीय लोगों के विरोध का सामना करना पड़ रहा है।

लोगों ने दीवार पर लिख दिया राक्षस

आर्थर ओ के नए घर की एक दीवार पर किसी ने ‘Demon’ यानी राक्षस लिख दिया। इसके अलावा लोगों ने उन्हें अपनी बीवियों को छोड़ देने का आदेश दे दिया। लोगों ने दीवार पर लिख दिया, 'राक्षस परिवार, चले जाओ यहां से, हम तुम्हारा स्वागत नहीं करेंगे।' वहीं आर्थर ने इन सबके जवाब में कहा कि उन्हें ‘शांति’ चाहिए। आर्थर ने दीवार की फोटो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर भी की।

दीवार की फोटो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, 'आज का दिन बहुत ही निराशाजनक था। सुबह उठकर कंस्ट्रक्शन टीम के लिए गेट खोल रहा था, तभी मुझे बताया गया कि घर की दीवार पर किसी ने राक्षस लिख दिया है।' आर्थर इसके बाद घर की दीवार खुद साफ करने पहुंचे। उन्होंने कहा कि वह पता लगा लेंगे कि किसने दीवार पर ऐसा लिखा है। इसके खिलाफ वह उचित कार्रवाई भी करवाएंगे। आर्थर ने कहा कि वह अपनी पत्नियों के लिए घर बनवाकर कुछ गलत नहीं कर रहे हैं। बस वह लोग शांति से रहना चाहते हैं। 

9 लड़कियों से की थी शादी

इस मामले को लेकर आर्थर ने पुलिस में रिपोर्ट भी दर्ज करवाई है। हालांकि, उन्हें अब तक इसे लेकर कोई अपडेट नहीं मिला है। बता दें कि आर्थर ओ उर्सो ब्राजील के मॉडल और इंफ्लूएंसर हैं। एक शादी की प्रथा के खिलाफ और सेक्शुअल फ्रीडम को लेकर उन्होंने एक बार में 9 लड़कियों से शादी की थी। उन्होंने साल 2021 में 9 लड़कियों से शादी कर दुनियाभर में सुर्खियां बटोरी थीं। हालांकि, बाद में उनकी एक पत्नी उनसे अलग हो गई थीं।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!