ममता बनर्जी का अलग अंदाज, कलाकारों के साथ जमकर किया डांस, वीडियो वायरल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 8, 2022, 06:05 PM IST

Mamata Banerjee Dance Video: सोशल मीडिया पर ममता बनर्जी का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो स्थानीय कलाकारों के साथ डांस करते हुए नजर आ रही हैं।

ममता बनर्जी का अलग अंदाज, कलाकारों के साथ जमकर किया डांस, वीडियो वायरल
Photo Credit: Twitter

Mamata Banerjee Dance Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) पर कब, क्या वायरल हो जाए कुछ कहा नहीं जा सकता है। कभी किसी की तस्वीर वायरल हो जाती है, तो कभी किसी का वीडियो धूम मचाने लगता है। इसमें आम पब्लिक से लेकर सेलिब्रिटी तक शामिल होते हैं। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो आदिवासी कलाकारों के साथ डांस करते हुए नजर आ रही हैं। लोगों को यह वीडियो काफी पसंद आ रहा है और ममता बनर्जी की जमकर तारीफ भी हो रही है। 

सोशल मीडिया पर ममता बनर्जी के भी कई वीडियो वायरल (Viral Video) होते रहते हैं, जिनमें उनका अलग अंदाज दिखता है। इस वीडियो में भी वो काफी अलग रूप में दिख रही हैं। बताया जा रहा है कि ममता बनर्जी एक सामूहिक विवाह कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंची थीं। इस कार्यक्रम में स्थानीय आदिवासी कलाकार पारंपरिक नृत्य कर रहे थे। वीडियो में आप देख सकते हैं महिला लोक कलाकार पारंपरिक वेशभूषा में नजर आ रही हैं। कलाकारों को डांस करता देख ममता बनर्जी भी खुद को नहीं रोक पाईं और उनके साथ डांस करने लगी। देखें वीडियो...

ममता बनर्जी का अलग अंदाज

इस वीडियो को न्यूज एजेंसी ANI ने शेयर किया है। अब यह वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो को 51 हजार से ज्यादा लोग अब तक देख चुके हैं। वहीं, करीब पांच सौ लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। यूजर्स डांस को काफी पसंद कर रहे हैं और ममता बनर्जी की जमकर तारीफ भी कर रहे हैं। किसी का कहना है कि काफी सुंदर नजारा है। तो किसी का कहना है कि दीदी ने दिल जीत लिया है। तो आपको ममता बनर्जी का यह अंदाज कैसा लगा कमेंट कर जरूर बताएं।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!