ऑनलाइन मंगाया था खाना, सब्जी में छिपकली देखकर निकल गई चीख, देखें Viral Video

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 17, 2022, 03:30 PM IST

Shocking Viral Video: कौस्तव कुमार सिन्हा ने बताया कि उन्होंने नोएडा के ग्रेनो वेस्ट स्थित पंजाबी रसोई से खाना मंगाया था। खाना समय पर पहुंच गया। लेकिन, जैसे ही उन्होंने खाना खोला तो अंदर का नजारा देखकर दंग रह गए। क्योंकि, खाने के अंदर एक मरी हुई छिपकली थी।

ऑनलाइन मंगाया था खाना, सब्जी में छिपकली देखकर निकल गई चीख, देखें  Viral Video
Photo Credit: Twitter

Shocking Viral Video: देश-दुनिया में ऑनलाइन फूड डिलीवरी (Online Food Delivery) की डिमांड लगातार बढ़ रही है। खासकर, कोरोना काल में लोग जमकर ऑनलाइन खाना मंगा रहे हैं। हालांकि, कई बार लोगों ने खाने को लेकर शिकायत भी की है। लेकिन, कई बार खाने में ऐसी-ऐसी चीजें मिल जाती है, जिसे देखकर लोग हैरान रह जाते हैं। इसी कड़ी में ग्रेटर नोएडा में एक शख्स ने ऑनलाइन सब्जी मंगाई थी। लेकिन, पैकेट खोलते ही सब्जी में छिपकली देखखर उसके होश उड़ गए। पीड़ित ने इसकी शिकायत ऑनलाइन कंपनी से भी की है। लेकिन, इस पूरे मामला का वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल (Video Viral) हो गया है। 

जानकारी के मुताबिक, कौस्तव कुमार सिन्हा ने बताया कि उन्होंने नोएडा के ग्रेनो वेस्ट स्थित पंजाबी रसोई से खाना मंगाया था। खाना समय पर पहुंच गया। लेकिन, जैसे ही उन्होंने खाना खोला तो अंदर का नजारा देखकर दंग रह गए। क्योंकि, खाने के अंदर एक मरी हुई छिपकली थी। मरी हुई छिपकली को देखकर उसके रोंगटे खड़े हो गए।  कुमार सिन्हा ने बिना देरी किए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ट्वटिर पर कंपनी से इसके बारे में शिकायत की। 

दंग कर देगा वीडियो

वीडियो देखकर आप भी एक पल के लिए जरूर दंग रह गए होंगे। पीड़ित ने लिखा कि खाने में मरी हुई छिपकली देखकर काफी हैरान हूं। क्या कोरोना संकट के बीच जानबूझकर ऐसा किया जा रहा है। काफी खराब अनुभव रहा। कंपनी ने भी बिना देरी किए इस मामले में संज्ञान लिया। पंजाबी रसोई से भी संपर्क भी किया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। फिलहाल, इस मामले की छानबीन की जा रही है। लेकिन, सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और इस तरह की हरकत को लेकर गुस्सा भी कर रहे हैं। 
 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!