विशालकाय खतरनाक सांप के साथ खेल रही थी बच्ची, वीडियो देख छूट गए लोगों के पसीने

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 1, 2022, 03:31 PM IST

Girl Play With Snake Video: एक छोटी बच्ची सांप के साथ मजे लेते हुए खेल रही थी। जिसने भी इस नजारे को देखा वो हैरान रह गए। आलम ये है कि यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।

विशालकाय खतरनाक सांप के साथ खेल रही थी बच्ची, वीडियो देख छूट गए लोगों के पसीने
Photo Credit: Instagram

Shocking Video: सोशल मीडिया पर कब, क्या देखने और सुनने को मिल जाए कुछ कहा नहीं जा सकता? कई बार तो ऐसी-ऐसी चीजों से सामना हो जाता है, जिसे देखकर लोगों के पसीने छूट जाते हैं और यकीन तक करना मुश्किल हो जाता है। इसी कड़ी में एक और ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर यकीन मानिए एक पल के लिए आप भी हक्के-बक्के रह जाएंगे। क्योंकि, इस वीडियो (Snake Video) में एक लड़की जिस तरह अंदाज में खतरनाक सांप के साथ खेल रही है उसने सबको हैरान कर दिया है। आलम ये है कि यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। 

आमतौर पर सांप का नाम सुनते ही लोगों के पसीने छूट जाते हैं। ऐसे में जब कभी किसी का सामना सांप से हो जाता है, तो देखते ही लोग दुम दबाकर भाग खड़े होते हैं। हालांकि, इस दुनिया में कुछ लोग ऐसे भी हैं, जिन्हें सांप से काफी लगाव होता है और उसके मस्ती भी करते हैं। वहीं, कुछ दो जानबूझकर सांप से पंगा लेते हैं। लेकिन, इस वीडियो में एक लड़की का अतरंगी रूप देखकर सब हैरान रह गए। वायरल वीडियो (Viral Video) में आप देख सकते हैं किस तरह बच्ची विशालकाय काले सांप के खेल रही है और उसके साथ मस्ती कर रही है। लड़की बार-बास सांप को पड़कने की कोशिश करती है। जिस तरह बच्ची उसके साथ खेल रही है उसे देखकर ऐसा लग रहा है जैसे सांप नहीं कोई खिलौना है। देखें वीडियो...   

चौंकाने वाला नजारा

वीडियो (Shocking Video) देखकर यकीन आप भी एक पल के लिए हक्के-बक्के रह गए होंगे। साथ ही उसकी हिम्मत देखकर सोच में पड़ गए होंगे। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'snakemasterexotics' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक हजारों लोग देख चुके हैं। जबकि, एक हजार से ज्यादा लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। वहीं, कुछ लोग इस वीडियो पर हैरान जता रहे हैं। तो कुछ लोग इस खतरनाक बता रहे हैं। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!