शेर ने पर्यटकों के सामने किया बिजली की स्पीड से अपना शिकार, 25 लाख बार देखा गया यह Viral Video

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 16, 2021, 12:38 PM IST

सोशल मीडिया पर पर एक सफारी टूर का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक शेर बिल्कुल बिजली की गति से शिकार करते हुए नजर आ रहा है।

शेर ने पर्यटकों के सामने किया बिजली की स्पीड से अपना शिकार, 25 लाख बार देखा गया यह Viral Video

नई दिल्ली: दुनिया भर के जंगलों में सफारी पर्यटन बेहद लोकप्रिय हैं और लोग अक्सर फोटो और वीडियो के लिए यहां की सैर करना पंसंद करते हैं। लेकिन आपने कभी ऐसा वीडियो नहीं देखा होगा जो हम आपको यहां दिखाने जा रहे हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि पर्यटकों जंगल में घूम रहे हैं और इसी दौरान शेर बिल्कुल बिजली की स्पीड से अपना शिकार करता है। 

टिक टॉक पर वायरल हुआ वीडियो
यह वीडियो TikTok पर पोस्ट किया गया, क्लिप में एक ड्राइवर और पर्यटकों के साथ खड़ी एक सफारी जीप दिखाई गई है। इतनी देर में झाड़ियों से एक शेर निकलता है कई फीट ऊपर उछलकर तेज रफ्तार से अपने शिकार को दबोज लेता है। यह सब टूरिस्ट की कार के सामने होता है और इस दौरान वहां कार में मौजूद लोगों की डर के मारे सिट्टी-पिट्टी गुम हो जाती है।

25 लाख बार देखा गया वीडियो
क्लिप को ट्विटर पर सैनडे नाम के यूजर ने भी पोस्ट किया था। वीडियो सभी सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर तुरंत वायरल हो गया। विभिन्न प्लेटफार्मों से लेकर व्हाट्सएप पर तक इसे साझा किया गया है। ट्विटर पर, यह 25 लाख बार देखा गया।  वीडियो देखने के बाद लोगों की कई तरह से प्रतिक्रियाएं आ रही है। एक यूजर ने लिखा, 'इस तरह की यात्रा के लिए कितना खर्च आता है?'

एक अन्य यूजर ने कहा, 'इन लोगों को भी नहीं पता होगा कि शेर इस तरह अपना शिकार करेगा।' वैसे अब  आपने भी वीडियो देख लिया है तो इस बारे में आपने क्या सोचा? क्या आप इस अनुभव को पसंद करना चाहेंगे?

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!