Viral: कांच के ग्लास में मजे से पानी पी रहा था किंग कोबरा, वीडियो देख दंग रह गए लोग

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 13, 2022, 07:12 PM IST

King Cobra Viral Video: किंग कोबरा का आज तक आपने ऐसा अंदाज नहीं देखा होगा। जिस तरह से वो ग्लास में पानी पी रहा था उसने लोगों को हैरान कर दिया।

Viral: कांच के ग्लास में मजे से पानी पी रहा था किंग कोबरा, वीडियो देख दंग रह गए लोग
Photo Credit: Twitter

King Cobra Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) पर कई बार ऐसे वीडियो (Video) देखने को मिल जाते हैं, जिसे देखकर लोग दंग रह जाते हैं। एक ऐसा ही वीडियो इन दिनों लोगों के बीच धमाल मचा रहा है, जिसमें एक खतरनाक किंग कोबरा कांच के ग्लास से पानी पीते हुए दिखाई दे रहा है। सांप के इस अंदाज को देखकर लोग हैरान हैं और वीडियो पर मजेदार-मजेदार रिएक्शन देते हुए चटकारे ले रहे हैं। 

सांप का नान सुनते ही लोगों के पीसने छूट जाते हैं। खासकर, किंग कोबरा कितना खतरनाक होता है इससे हम सब वाकिफ हैं। आमतौर पर आपने फिल्मों में, जंगलों में किंग कोबरा को देखा होगा। लेकिन, आज हम आपको किंग कोबरा का एक ऐसा वीडियो दिखाने जा रहे हैं, जिसपर यकीन करना मुश्किल हो जाएगा। दरअसल, IFS ऑफिसर सुशांत नंदा ने बंदरों और बत्तख का एक मजेदार वीडियो शेयर किया है, जिस पर एक शख्स ने किंग कोबरा का वीडियो शेयर किया जिसमें वो कांच के ग्लास में पानी पी रहा है। शख्स ने लिखा कि बंदर और बत्तख तारबूज खा रहे हैं। वहीं, किंग कोबरा हाथ में रखे ग्लास में पानी पी रहा है। सांप मुंह नहीं खोलते बस एक छोटा नथुना के जरिए वो पानी को चूसते हैं। देखें वीडियो...

किंग कोबरा का खतरनाक अंदाज

हालांकि, यह पोस्ट पुरानी है लेकिन एक बार फिर यह वीडियो वायरल हो रहा है। क्योंकि, गर्मी के कारण लोगों का हाल बेहाल है और कम ही लोग होंगे जो प्यासे कोबरा को पानी पीते हुए देखते होंगे। तो आपको किंग कोबरा का यह अंदाज कैसा लगा कमेंट कर जरूर बताएं। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!