शादी में दूल्हा-दुल्हन ने आग से मचाया ऐसा धमाल, देखकर मेहमानों के उड़े होश, वीडियो वायरल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 13, 2022, 11:29 AM IST

Bride Groom Viral Video: सोशल मीडिया पर दूल्हा-दुल्हन का एक वीडियो धमाल मचा रहा है, जिसे देखकर लोग दंग रह गए। क्योंकि, जिस तरह से दोनों ने खुद को आग के हवाले किए वो काफी चौंकाने वाला था।

शादी में दूल्हा-दुल्हन ने आग से मचाया ऐसा धमाल, देखकर मेहमानों के उड़े होश, वीडियो वायरल

Bride Groom Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) पर शादियों के काफी वीडियो शेयर होते रहते हैं। इनमें कई वीडियो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर लोगों की हंसी छूट जाती है। जबकि, कई वीडियो हैरान करने वाले होते हैं। वहीं, कुछ वीडियो पर तो यकीन करना मुश्किल हो जाता है। इसी कड़ी में दूल्हा-दुल्हन (Bride Groom) का ऐसा वीडियो सामने आया, जिसे देखकर लोग दंग रह गए। क्योंकि, दोनों ने खुद को जिस तरह आग के हवाले कर दिया उसने अच्छे-अच्छों के होश उड़ा दिए। आलम ये है कि यह वीडियो धमाल मचा रहा है और लोग इस पर जमकर चटकारे ले रहे हैं। 

ये तो हम सब जानते हैं शादी में कई तरह की अजीबोगरीब रस्में निभाई जाती हैं। हर रिचुअल के पीछे कोई ना कोई कारण जरूर होता है। इस वायरल वीडियो में दूल्हा-दुल्हन ने कुछ ऐसा ही किया है, जिसे देखकर लोग हैरान हैं। बताया जा रहा है कि कपल का नाम एंबीर बमबीर और गाबे जेसप है। दोनों ने पहले शादी की और फिर खुद को आगे हवाले कर दिया। बताया जा रहा है कि दोनों प्रोफेशन हैं। शादी के बाद दोनों ने हंगर गेम्स नाम की फिल्म में दिखाए सीन को रिक्रिएट किया है। दूल्हा और दुल्हन ने आग की लपटों के बीच एग्जिट किया। कपल ने फायर प्रूफ गाउन पहना और बॉडी पर एंटी बर्न जेल लगाया। इसके बाद जो किया वो आप खुद वीडियो में देख लें...

दूल्हा-दुल्हन ने बनाया माहौल

कपल की एंट्री देखकर लोग दंग रह गए। हालांकि, दूल्हा-दुल्हन इसे काफी एंजॉय करते हुए नजर आए। वहीं, कई लोग इस तरह की एंट्री के लिए दूल्हा-दुल्हन को बधाई भी दे रहे हैं। लेकिन उन्होंने लोगों से रिक्वेस्ट की है कि कोई भी इसे कॉपी ना करें। क्योंकि, यह काफी खतरनाक भी हो सकता है। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर 'djrusspowell' नाम के यूजर ने शेयर कि है। वीडियो को अब तक काफी लोग देख चुके हैं। जबकि, हजारों लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। इतना ही नहीं वीडियो पर लोग लगातार कमेंट भी कर रहे हैं। तो आपको दूल्हा-दुल्हन का यह अंदाज कैसा लगा कमेंट कर जरूर बताएं।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!