VIDEO: बस के अंदर घुसने के लिए महिला ने भिड़ाया ऐसा देसी जुगाड़, 21 तोपों की देंगे सलामी!

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 10, 2022, 05:47 PM IST

Funny Jugaad Video: अक्सर चीजों को आसान बनाने के लिए लोग जुगाड़ का इस्तेमाल करते हैं। वायरल वीडियो (Viral Video) में भी आप देख सकते हैं किस तरह बस में आसानी से चढ़ने के लिए एक महिला जुगाड़ भिड़ा रही है।

VIDEO: बस के अंदर घुसने के लिए महिला ने भिड़ाया ऐसा देसी जुगाड़, 21 तोपों की देंगे सलामी!
Photo Credit: Instagram

Jugaad Viral Video: जुगाड़ का नाम सुनते ही हमारे दिमाग में सबसे पहला ख्याल जो आता है वो है जरूर कोई धांसू चीज होगी? क्योंकि, इस टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर लोग एक से एक मजेदार चीजें बना रहे हैं। लेकिन, आज कल लोग हर काम में जुगाड़ (Jugaad Funny Video) का इस्तेमाल करते हैं। सोशल मीडिया पर आपको जुगाड़ (Jugaad Video) के एक से एक मजेदार वीडियो देखने को मिल जाएंगे। कई वीडियो तो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर बड़े-बड़े दिग्गज भी हैरान रह जाते हैं और आइडिया की जमकर तारीफ भी करते हैं। लेकिन, आज जो हम आपको देसी जुगाड़ का वीडियो दिखाने जा रहे हैं, उसे देखकर ना केवल हंसी आएगी। बल्कि, '21 तोपों की सलामी' देने का भी मन करेगा।

अक्सर चीजों को आसान बनाने के लिए लोग जुगाड़ का इस्तेमाल करते हैं। वायरल वीडियो (Viral Video) में भी आप देख सकते हैं किस तरह बस में आसानी से चढ़ने के लिए एक महिला जुगाड़ भिड़ा रही है। जिस बस के अंदर लोग गेट से जाते हैं, उसी बस में चढ़ने में के लिए महिला ने खिड़की का इस्तेमाल किया। देखकर ऐसा लगता है कि महिला को गेट से चढ़ने का मौका नहीं मिल पाया होगा या फिर सीट लेने के चक्कर में उसने खिड़की से ही चढ़ने का फैसला किया। एक शख्स पहले से ही अंदर मौजूद है। महिला पहले चप्पल निकाल उसे देती है और फिर खिड़की पकड़कर ऊपर चढ़ने लगती है। अंदर से शख्स भी उसकी मदद करता है और किसी तरह महिला अंदर जाने में कामयाब हो जाती है। 

बस में चढ़ने के लिए महिला का धांसू जुगाड़

वीडियो देखकर जरूर आपके होश उड़ हो गएं। क्योंकि, इस तरह का नजारा तो केवल हमारे देश में ही देखने को मिलता है। आलम ये है कि जुगाड़ का ये वीडियो लोगों को काफी पसंद आ रहा है और इस पर जमकर चटकारे भी ले रहे हैं। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'memecentral.teb' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। तो जुगाड़ के इस वीडियो पर आपकी क्या राय है कमेंट कर जरूर बताएं।
 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!