Viral Video: शादी में दुल्हन का 'दुर्गा' अवतार, दूल्हे का किया ऐसा हाल देखकर हिल जाएगा दिमाग

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 10, 2022, 05:02 PM IST

Bride Groom Funny Viral Video: किसी भी शादी में सबकी नजरें दूल्हा-दुल्हन पर ही टिकी होती है। लेकिन, आज कल लोगों का ध्यान आकर्षित करने के लिए दूल्हा-दुल्हन (Bride Groom Video) कई बार अजीबोगरीब हरकतें भी कर देते हैं। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल (Viral Video) हो जाता है।

Viral Video: शादी में दुल्हन का 'दुर्गा' अवतार, दूल्हे का किया ऐसा हाल देखकर हिल जाएगा दिमाग
Photo Credit: Instagram

Dulha Dulhan Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) पर रोजाना शादियों के कई मजेदार वीडियो शेयर होते रहते हैं। इनमें कुछ वीडियो तो इतने हाहाकारी होते हैं, जिसे देखकर लोगों की आंखें खुली की खुली रह जाती है। वहीं, कुछ वीडियो दिन बनाने वाले होते हैं। जबकि, कुछ को देखकर तो लोगों की हंसी नहीं रुकती और बार-बार उसे देखते हैं। इसी कड़ी में शादी का एक और मजेदार वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर ना केवल आपका दिमाग हिल जाएगा बल्कि जमकर ठहाके भी लगाएंगे। 

किसी भी शादी में सबकी नजरें दूल्हा-दुल्हन पर ही टिकी होती है। लेकिन, आज कल लोगों का ध्यान आकर्षित करने के लिए दूल्हा-दुल्हन (Bride Groom Video) कई बार अजीबोगरीब हरकतें भी कर देते हैं। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल (Viral Video) हो जाता है। वहीं, कई बार दोस्त-यार या फिर कोई मेहमान अपनी हरकतों से महफिल लूट ले जाते हैं। लेकिन, इस वीडियो में दुल्हन ने तो कमाल ही कर दिया और अचानक 'दुर्गा' का रूप धारण कर लिया। वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं शादी की रस्में चल रही हैं। दूल्हा-दुल्हन के साथ कई और लोग मौजूद हैं। लेकिन, अचानक किसी बात पर दुल्हन भड़क जाती है और गुस्से में तांडव मचाने लगती है। इतना ही नहीं बात करते-करते वह दूल्हे को जोरदार धक्का मारती है, जिसे देखकर लोग घबरा जाते हैं। फिर क्या होता है खुद वीडियो में देख लें...

अचानक भड़क गई दुल्हन...

वीडियो देखकर साफ पता चलता है कि किसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच मामला गरमा गया है। लेकिन, दुल्हन का यह अंदाज लोगों को काफी पसंद आ रहा है और बार-बार इस वीडियो को देख रहे हैं। वायरल वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं, जबकि सवा लाख से ज्यादा लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। वहीं, वीडियो पर चटकारे लेते हुए लोग कमेंट भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ' लगता है दूसरा दूल्हा मिल गया'। एक ने लिखा कि आखिर हो क्या रहा है यहां भाई? इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'silent_love00143' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!