सड़क पर भीख मांगते नजर आए जॉनी डेप! जानें क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 5, 2022, 02:22 PM IST

Viral Video: एक शख्स रेड लाइट पर भीख मांग रहा था, जिसे देखकर लोग उसे कैप्टन जैक स्पैरो समझने लगे। लेकिन, सच्चाई सामने आने पर सब हैरान रह गए।

सड़क पर भीख मांगते नजर आए जॉनी डेप! जानें क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?
Photo Credit: Twitter

Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) पर कब, क्या देखने को मिल जाए कुछ कहा नहीं जा सकता? इन दिनों एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर हर कोई दंग रह गया। क्योंकि, जानेमाने वाले हॉलीवुड स्टार जॉनी डेप की तरह दिखने वाला एक शख्स सड़क पर भीख मांगते हुए नजर आ रहा था। हैरानी की बात ये है कि शख्स कैप्टन जैक स्पैरो की पोशाक में नजर आ रहा था। कई लोग तो शख्स को देखकर कन्फ्यूज हो गए। आलम ये है कि यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। 

वायरल हो रहे वीडियो (Viral Video) में आप देख सकते हैं रेड लाइट पर कई गाड़ियां खड़ी है। तभी सामने से एक भिखारी आता है, जो बिल्कुल स्पैरो लुक में नजर आ रहा है। शख्स अचानक टॉय गन निकालता है और कार की ओर बढ़ने लगता है। कुछ समय बाद शख्स कार की खिड़की के पास पहुंचता है और पैसे लेने के लिए अपनी टोपी को निकालता है। पैसा मिलते ही वो जैक स्पैरो की तरह मुस्कुराता है और फिर चला जाता है। गाड़ी में मौजूद लोगों ने उस शख्स को कैमर में कैद कर लिया और वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया गया। 

सोशल मीडिया पर छाया वीडियो

अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। कई लोग तो उसे जॉनी डेप ही समझने लगे। लेकिन, जब आप गौर से देखेंगे तो सच्चाई समझ में आ जाएगी कि वो जॉनी डेप नहीं बल्कि हमशक्ल है। आलम ये है कि लोग उस शख्स की जमकर तारीफ कर रहे हैं। किसी का कहना है कि वो जॉनी डेप नहीं बल्कि जॉनी डेब्ट हैं। एक ने कहा कि मैं उन्हें इस काम के लिए सौ डॉलर देता हूं। ट्विटर पर इस वीडियो को '@javroar' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक 87 लाख लोग देख चुके हैं। जबकि, चार लाख से ज्यादा लोगों ने इसे पसंद किए हैं। वहीं, 63 हजार से ज्यादा लोगों ने रिट्वीट किए हैं। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!