Viral: हाड़ कंपाने वाली ठंड में जवानों ने खेली कबड्डी, वीडियो देख लोगों ने कही ये बात

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 15, 2022, 01:11 PM IST

Viral Video: भारतीय सेना के जवान हमेशा किसी ना किसी मामले को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। इस बार कंपाने वाली ठंड में कुछ जवान कबड्डी खेलते नजर आए। जवान का यह अंदाज आनंद महिन्द्रा का भी दिल जीत रहा है।

Viral: हाड़ कंपाने वाली ठंड में जवानों ने खेली कबड्डी, वीडियो देख लोगों ने कही ये बात
Photo Credit: Twitter

ITBP Jawan Viral Video: सोशल मीडिया (Socail Media) पर आज कल देश के 'वीर सपूत' यानी भारतीय सेना के जवान भी छाए रहते हैं। अक्सर उनका वीडियो वायरल (Viral Video) होते रहता है। कभी ठंड में पुशअप लगाते नजर आते हैं, तो कभी लोगों की मदद करते हुए दिखाई देते हैं। जवानों का वीडियो देखकर लोगों का मन गदगद हो जाता है। इसी कड़ी में उनका एक और वीडियो सामने आया है, जो लोगों का दिल जीत रहा है। इस वीडियो में भारतीय जवान हाड़ कंपाने वाली ठंड में कबड्डी खेलते हुए नजर आ रहे हैं। जवानों का अंदाज देखकर लोग उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।     
                        
इस वायरल वीडियो में ITBP के जवान बर्फ के बीच कबड्डी खेलते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह वीडियो चीन और तिब्बत बॉर्डर से सटे लाहुल स्पीति के समदो इलाके का है। आप देख सकते हैं किस तरह हाड़ कंपाने वाली ठंड में जवान कबड्डी खेल रहे हैं। इस दौरान जवानों का जोश काफी हाई नजर आ रहा है। जवानों का यह अंदाज लोगों को काफी पसंद आ रहा है। जानेमाने उद्योगपति आनंद महिन्द्रा ने भी इस वीडियो को शेयर किया है। वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, ' हमारे प्राचीन खेल की खूबसूरती। इसे कहीं भी और कभी भी खेलें। लिहाजा, मैंने इसे बढ़ावा दिया है, लेकिन इसके लिए आपको वीर बनना है। देखें वीडियो...

सोशल मीडिया पर छाया वीडियो

वीडियो देखकर आपको भी जवानों पर जरूर गर्व हो रहा होगा। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस वीडियो को ट्विटर पर ITBP के आधिकारिक अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो के साथ लिखा गया है, ' जोश से भरे हुए, बर्फ में खेल'। 38 सेकेंड के इस वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं और इस पर रिएक्शन भी दे रहे हैं। तो आपको भारतीय जवानों का अंदाज कैसा लगा कमेंट कर जरूर बताएं।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!