यकीन करना आसान नहीं, अमेरिका के बीहड़ों में लापता हुई महिला घास खाकर जिंदा रही 6 महीने

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 6, 2021, 08:49 AM IST

क्या कोई शख्स सिर्फ घास खाकर जिंदा रह सकता है, इस दावे पर यकीन करना मुश्किल होगा। लेकिन अमेरिका की एक महिला ने इस तरह का दावा किया है।

यकीन करना आसान नहीं, अमेरिका के बीहड़ों में लापता हुई महिला घास खाकर जिंदा रही 6 महीने

अमेरिका के उटा शहर के एक केनयन में 47 वर्ष की महिला 6 महीने पहले लापता हो गई थी। उसके सगे संबंधियों को लगा कि अब उसका जिंदा रहना मुश्किल होगा। लेकिन 6 महीने के बाद जब पता चला कि वो महिला जिंदा है तो सभी लोग हैरत में पड़ गए। केनयन में उसके पास सिर्फ घास को छोड़कर और कुछ खाने के लिए नहीं था। लेकिन उसने घास को ही अपना निवाला बनाया और 6 महीने का कठिन समय काटा। 

बीहड़ों में लापता हो गई थी महिला
केनयन में लापता हुई महिला के बारे में किसी तरह की जानकारी नहीं दी गई है। वो 25 नवंबर को लापता हो गई थी। पहले पता चला कि महिला डॉयमंड फार्क एरिया के स्पैनिश फॉर्क केनयन में लापता हो गई है। वहां के प्रशासन को लगा कि महिला स्वेच्छा से इस इलाके में आई है। लेकिन बात ऐसी नहीं थी। हाल ही में पुलिस एक क्रैश हुए ड्रोन की तलाश कर रही थी उस महिला के बारे में जानकारी मिली। अधिकारियों का कहना है कि सिर्फ घास खाने की वजह से महिला के वजन में तेजी से गिरावट आई और वो कमजोर दिखाई दी। रिपोर्ट में बताया गया कि वो महिला अपनी प्यास बुझाने के लिए पास में बहने वाली नदी का सहारा लेती थी। इसके साथ ही उसने बताया कि वो सिर्फ घास खाती थी। 


परेशान होकर बीहड़ों की तरफ गई थी महिला
भोजन की कमी के अलावा महिला के सामने उस इलाके की चुनौती के साथ साथ ठंड से बचने में कामयाब रही। उसने राहगीरों से खाना भी मांगा। उसके बचाव के बाद, उसे मानसिक स्वास्थ्य मूल्यांकन के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। पुलिस विभाग ने कहा, "हम स्पष्ट करना चाहते हैं कि बहुत से लोग उन परिस्थितियों में नहीं रहना चाहते हैं जो इस महिला ने की थी। लेकिन उसने कानून के खिलाफ कुछ भी नहीं किया।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!