Russia Ukraine War:क्या परमाणु युद्ध और तीसरे विश्व युद्ध की ओर बढ़ रही है दुनिया? साल 2022 के लिए नास्त्रेदमस ने की थीं ये भविष्यवाणियां

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 27, 2022, 05:13 PM IST

Nostradamus predictions For 2022: दुनिया के चर्चित भविष्‍यवक्‍ता नास्‍त्रेदमस ने साल 2022 में यूरोप में जंग की चेतावनी दी थी साथ ही बताते हैं कि उन्‍होंने यह भी कहा था कि फ्रांस को उसके पूर्वी हिस्‍से में खतरे का सामना करना पड़ेगा।

Russia Ukraine War:क्या परमाणु युद्ध और तीसरे विश्व युद्ध की ओर बढ़ रही है दुनिया? साल 2022 के लिए नास्त्रेदमस ने की थीं ये भविष्यवाणियां

Nostradamus predictions on Ukraine Russia War: यूक्रेन और रूस के बीच कई शहरों में लगातार चौथे दिन भीषण जंग जारी है और इसमें अब तक दोनों ही देशों के सैकड़ों की संख्‍या में जवान मारे गए हैं कहा जा रहा है कि अब इसका डर सता रहा है कि इस जंग की तपिश यूरोप के अन्य देशों में भी ना भड़क जाए।

नास्त्रेदमस ने साल 2022 के लिए भी कई भविष्यवाणियां की हैं जो दुनिया के लिए बेहद डराने वाली हैं। उन्होंने अपनी भविष्यवाणी में बताया है कि साल 2022 में परमाणु बम फटेगा।

गौर हो कि यूरोप में छिड़ी इसी जंग की ओर चर्चित भविष्‍यवक्‍ता नास्‍त्रेदमस ने सालों पहले में अपनी भविष्‍यवाणी में इशारा किया था। वहीं इस युद्ध में नाटो ने अपने सैन्य कमांडरों को अपनी सीमा सुरक्षित रखने के लिए तैयारी तेज करने का आदेश दिया है। इसके बाद नाटो ने अपनी जंगी जहाजों एवं युद्धपोतों को हाई अलर्ट पर रखा है। 

संभावनायें जताई जा रही हैं कि इन कोशिशों का क्या संकेत है कि क्या नाटो भी युद्ध में शामिल होगा? यदिर ऐसा होता है, तो माना जा रहा है कि ये तीसरे विश्व युद्ध की शुरुआत होगी और अगर ऐसा होता है तो परमाणु जंग को रोक पाना लगभग असंभव सा होगा ऐसा कहा जा रहा है।

गौर हो कि इस बावत मशहूर भविष्यवक्ता नास्त्रेदमस' (Nostradamus) ने साल 2022 में परमाणु बम फटने की भविष्यवाणी की थी। नास्त्रेदमस ने दुनिया को लेकर कई भविष्यवाणियां की थीं जो हैरान करने वाली हैं। नास्त्रेदमस ने अपनी किताब लेस प्रोफेटिज में हजारों ऐसी भविष्यवाणियां की थीं जिनमें से अधिकतर सच साबित होती रही हैं।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!