ड्रैगन को मारते हुए भगवान राम की तस्वीर हो रही खूब वायरल, ताइवान न्यूज ने कहा- फोटो ऑफ द डे

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 17, 2020, 11:18 PM IST

Taiwan and Hong Kong supports india: भारत और चीन के बीच जारी तनाव के बीच एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें भगवान श्री राम ड्रैगन को मारते दिख रहे हैं। ताइवान न्यूज ने इसे फोटो ऑफ द डे कहा है।

ड्रैगन को मारते हुए भगवान राम की तस्वीर हो रही खूब वायरल, ताइवान न्यूज ने कहा- फोटो ऑफ द डे

नई दिल्ली: लद्दाख में चीन के साथ हिंसक झड़प में भारत के 20 जवान शहीद हो गए। हालांकि भारत ने भी करारा जवाब दिया है। बताया जाता है कि चीन के भी कई सैनिक इस झड़प में मारे गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी कहा कि हमारे सैनिक मारते-मारते मरे हैं। इस बीच कई देश चीन को लेकर खुलकर अपना विरोध प्रकट कर रहे हैं। एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसे ताइवान न्यूज ने पोस्ट किया है। इसमें भगवान श्रीराम ड्रैगन पर वार कर रहे हैं। ताइवान ने इसे फोटो ऑफ द डे लिखा है। फोटो पर लिखा है- हम जीतेंगे, हम मारेंगे।

इस झड़प में ताइवान और हॉन्ग कॉन्ग के लोग भारत का जमकर समर्थन कर रहे हैं। भगवान राम के इस फोटो को हॉन्ग कॉन्ग की सोशल मीडिया साइट LIHKG पर पोस्ट किया गया। 

हॉन्ग कॉन्ग के ट्विटर यूजर होसाईलाई ने भारत का समर्थन करते हुए ट्विटर पर लिखा, 'मैं हॉन्ग कॉन्ग के एक नागरिक के रूप में भारत के लोगों का समर्थन करता हूं और मुझे विश्वास है कि मेरे साथी भी आपके साथ होंगे। कृपया मेरे खराब फोटोशॉप को माफ कर दें।' 

कई भारतीयों ने भी इस फोटो को शेयर करने के लिए होसाईलाई को धन्यवाद दिया। एक यूजर ने जवाब दिया, 'इसी तरह !! कृपया इसे जानें, हम आपका समर्थन करते हैं!' 

चीन के खिलाफ प्रदर्शन

हॉन्ग कॉन्ग में चीन विरोधी प्रदर्शन हो रहे हैं। दरअसल, चीन की नेशनल पीपुल्स कांग्रेस हॉन्ग कॉन्ग में सुरक्षा कानून पर एक और कदम उठाते हुए अलगाव, आतंकवाद और विदेशी हस्तक्षेप पर प्रतिबंध लगाने जा रही है। हॉन्ग कॉन्ग के कार्यकर्ताओं का कहना है कि यह एक ऐसा कदम जो क्षेत्र की बुनियादी स्वतंत्रता को खत्म कर देता है। इस कदम के विरोध में हॉन्ग कॉन्ग में बड़े पैमाने पर प्रदर्शन हो रहे हैं और चीन की ओर से उनका बलपूर्वक दमन किया जा रहा है।

इसके अलावा चीन का ताइवान के साथ भी तनाव जारी है। हाल ही में चीनी वायुसेना के एसयू-30 लड़ाकू विमानों ने ताइवानी हवाई क्षेत्र का उल्लंघन किया, इसके बाद ताइवानी लड़ाकू विमानों ने चीनी विमानों को खदेड़ दिया। दरअसल, चीन ताइवान को अपना अभिन्न अंग मानता है। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!