गोबर से उपले बनाने का टैलेंट देखकर हैरान रह गए IAS अधिकारी, आप भी देखें Video

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 2, 2022, 01:48 PM IST

Cow Dung Cake Video:सोशल मीडिया पर एक महिला का वीडियो वायरल हो रहा है। गांव की इस महिला का टैलेंट देखकर IAS अधिकारी अवनीश शरण भी हैरान रह गए हैं। उन्होंने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर इस महिला का वीडियो शेयर किया है। जिसे देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे।

गोबर से उपले बनाने का टैलेंट देखकर हैरान रह गए IAS अधिकारी, आप भी देखें Video
Photo Credit: Twitter

Cow Dung Cake Video: बॉस्केट बॉल गेम में आपने देखा होगा कि खिलाड़ी कैसे एक छोटे से गोलपोस्ट में बॉल को पहुंचा देता हैं। इसके लिए एक विशेष टैलेंट और निशाने की जरूरत होती है। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक महिला का वीडियो वायरल हो रहा है। गांव की इस महिला का टैलेंट देखकर IAS अधिकारी अवनीश शरण भी हैरान रह गए हैं। उन्होंने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर इस महिला का वीडियो शेयर किया है। जिसे देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे।

वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला जमीन से दीवार की ऊंचाई पर गोबर फेंककर उपले बना रही है। महिला जितनी बार दीवार की ऊंचाई पर गोबर फेंकती है, वह गोबर बहुत ही शानदार तरीके से उपलों के रूप में चिपकता नजर आ रहा है। महिला ने ऐसा कर-करके पूरी दीवार भर दी। इसे देखकर ही महिला के टैलेंट का अंदाजा लगाया जा सकता है। आप देख सकते हैं कि महिला निशाने लगाकर जिस जगह गोबर फेंकती है, वह उसी जगह जाकर लगता है। महिला की क्षमता कमाल की है। देखें वीडियो- 

महिला के पास गजब का टैलेंट

आप अगर गांव गए होंगे तो आपने बहुत सारी महिलाओं को यह काम करते देखा होगा। अगर नहीं देखा तो इस वीडियो को देखकर आपको पता चल जाएगा कि उपले कैसे बनते हैं। इसे बनाने के लिए कितनी प्रतिभा की जरूरत होती है। वीडियो देखकर आपको पता चल जाएगा कि गोबर से उपले बनाना इतना आसान भी नहीं होता है। इसके लिए अचूक निशाना और परफेक्ट थ्रो चाहिए। इसके साथ ही यही काम सैकड़ों बार दोहराना होता है। वीडियो शेयर करते हुए आईएएस अधिकारी ने कैप्शन में लिखा, 'भारतीय बास्केट बॉल टीम इनकी तलाश कर रही है।'

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!