VIDEO: एक हाथ से शख्स कर रहा है ऐसा कमाल, बुलंद हौसले को देखकर लोग कर रहे सलाम

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 20, 2022, 11:54 AM IST

Viral Video: मुंबई के रहने वाले मितेश गुप्ता इन दिनों सुर्खियों में हैं। क्योंकि, एक हाथ नहीं होने के बावजूद वो पाव भाजी का स्टॉल चलाते हैं। लोग उनके जज्बे को सलाम कर रहे हैं।

VIDEO: एक हाथ से शख्स कर रहा है ऐसा कमाल, बुलंद हौसले को देखकर लोग कर रहे सलाम
Photo Credit: Twitter

Today Viral Video: अक्सर परिस्थितियों के आगे लोग घुटने टेक देते हैं। हालांकि, कुछ लोग ऐसे भी होते हैं, जो विपरित परिस्थितियों से ना केवल लड़ते हैं बल्कि उस पर जीत भी हासिल कर लेते हैं। ऐसे लोग सैकड़ों-हजारों लोगों के लिए मिसाल भी बन जाते हैं। सोशल मीडिया (Social media) पर इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स ने कुछ ऐसा किया है जिसे देखकर लोग उन्हें सलाम कर रहे हैं।   

वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं किस तरह एक शख्स विषम परिस्थितियों से लड़ रहा है। उसके एक हाथ नहीं हैं फिर भी अपनी आजीविका के लिए वो संघर्ष कर रहा है। लेकिन, किसी से मदद नहीं ले रहा है। इस शख्स का नाम है मितेश गुप्ता, कुछ साल पहले दुर्भाग्य से एक दुर्घटना में उसने एक हाथ खो दिए। लेकिन, फिर भी उसने हार नहीं मानी और मुंबई के मलाड इलाके में पाव भाजी का स्टॉल चलाते हैं। इनके जज्बे को देखकर लोग उन्हें सलाम करते हैं। हालांकि, उनकी हालत देखकर लोगों को उन पर दया भी आती है। देखें वीडियो...

सुर्खियों में मितेश

मितेश का वीडियो इन दिनों लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर लोग इस वीडियो को शेयर कर रहे हैं। ट्विटर पर इस वीडियो को IAS ऑफिसर सोनल गोयल ने शेयर किया है। वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, ' मेरी मुश्किलों से कह दो ,मेरा ख़ुदा बड़ा है। इनके साहस और जज़्बे को सलाम। मितेश गुप्ता,जिन्होंने दुर्भाग्य से कुछ साल पहले एक दुर्घटना में अपना एक हाथ खो दिया था,लेकिन आज भी पूरे  जोश के साथ मुंबई शहर के मलाड इलाके में पाव भाजी स्टॉल चलाते हैं'! इस वीडियो को अब तक 39 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं। जबकि, 28 सौ से ज्यादा लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। वहीं, मितेश की तारीफ करते हुए लोग वीडियो पर दिल जीतने वाले कमेंट भी कर रहे हैं। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!