चलती ट्रेन पर चढ़ने के दौरान फिसला लड़की का पैर, वीडियो देख दंग रह जाएंगे आप

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 20, 2022, 11:09 AM IST

Viral Video: मध्य प्रदेश के रतलाम में एक लड़की चलती ट्रेन पर चढ़ने की कोशिश कर रही थी। अचानक उसका पैर फिसल गया, लेकिन समय रहते एक पुलिसकर्मी ने उसे बचा लिया।

Viral Video: ट्रेन पर चढ़ते और उतरते समय कई बार यात्री जल्दबाजी कर देते हैं, जिसके कारण बड़ी घटना भी घट जाती है। हालांकि, कुछ लोगों की किस्मत अच्छी होती है तो उन्हें बचा भी लिया जाता है। एक ऐसा ही वीडियो मध्य प्रदेश के रतलाम से सामने आया है। जहां एक लड़की चलती ट्रेन पर चढ़ने की कोशिश कर रही थी। लेकिन, उसका पैर फिसल गया और वो नीचे गिरने लगी। तभी एक पुलिसकर्मी की नजर उस लड़की पर पड़ी और उसने समय रहते उसे बचा लिया। पूरा मामला CCTV में रिकॉर्ड हो गया। तो आप भी दिल थामकर देखें ये वीडियो। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!