Viral: चलती ट्रेन से महिला ने पहले बच्चों को फेंका फिर खुद लगाई छलांग, रोंगटे खड़े कर देगा वीडियो

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 16, 2022, 12:46 PM IST

Shocking Video: मध्य प्रदेश के उज्जैन में एक महिला बच्चों के साथ गलत ट्रेन में चढ़ गई थी। इसके बाद उसने चलती ट्रेन से पहले बच्चों को प्लेटफॉर्म पर फेंका फिर खुद भी छलांग लगा दी। अब यह वीडियो वायरल हो गया है।

Viral: चलती ट्रेन से महिला ने पहले बच्चों को फेंका फिर खुद लगाई छलांग, रोंगटे खड़े कर देगा वीडियो
Photo Credit: Twitter

Train Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) पर उज्जैन रेलवे स्टेशन का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें रेलवे सुरक्षा बल के एक कांस्टेबल ने महिला की जान बचाई। महिला ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच फंसने वाली ही थी कि जवान 'मसीहा' बनकर आया और महिला की जान बचा ली। इतना ही नहीं इस वीडियो (Video) में महिला अपने दो बच्चों को ट्रेन से प्लेफॉर्म पर फेंकते हुए भी नजर आई। इसके बाद खुद भी गई। जिसने भी इस नजारे को देखा वो दंग रह गया। हालांकि, यूजर्स आरपीएफ कांस्टेबल की तारीफ भी कर रहे हैं, जिन्होंने महिला की जान बचाई। 

ट्रेन पर चढ़ते-उतरते समय कुछ लोग जल्दबाजी कर देते हैं, जिसके कारण कई बार घटनाएं घट जाती है। लेकिन, इस महिला के बारे में बताया जा रहा है कि वो गलत ट्रेन में चढ़ गई थी। महिला को जब इसके बारे में जानकारी मिली तो ट्रेन खुल चुकी थी। महिला ने तुरंत पहले दोनों को बच्चों को प्लेटफॉर्म पर फेंका और फिर खुद भी ट्रेन से छलांग लगा दी। लेकिन, महिला का बैलेंस बिगड़ गया और वो ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच फंसने वाली थी। तभी कांस्टेबल महेश कुशवाहा वहां पहुंच गया और महिला को बचा लिया। देखें वीडियो...

महिला को मिली नई जिंदगी!

वीडियो देखकर आपके भी रोंगटे जरूर खड़े हो गए होंगे। सोच रहे होंगे कि ये महिला की किस्मत अच्छी थी कि उसकी जान बच गई। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इधर, आरफीएफ कांस्टेबल महेश कुशवाहा की काफी सराहना हो रही है। कहा ये भी जा रहा है कि इस काम के लिए कांस्टेबल को पुरस्कृत भी किया जाएगा। फिलहाल, इस मामले की हर तरफ चर्चा हो रही है।  

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!