Selfie Viral Video: लोगों में सेल्फी लेने का क्रेज लगातार बढ़ता जा रहा है। कई लोग तो जहां भी जाते हैं बिना सेल्फी लिए रह नहीं सकते हैं। इतना ही नहीं कुछ लोग तो सेल्फी के लिए जान पर खेल जाते हैं। इसी कड़ी में एक महिला ने सेल्फी लेने के लिए जो किया और उसके साथ जो हुआ उसे देखकर आप जमकर ठहाके लगाएंगे। आलम ये है लोगों को यह वीडियो (Video) काफी पसंद आ रहा है और इस पर जमकर चटकारे ले रहे हैं।
कई लोगों को पहाड़ पर, नेचर के बीच, जंगलों में, पानी में या फिर जानवरों के बीच सेल्फी लेना अच्छा लगता है। इसके लिए कई बार लोग काफी दूर निकल जाते हैं, तो कई बार काफी पैसे भी खर्च करते हैं। एक महिला भी सेल्फी लेने के लिए ऊंट के पास पहुंच गई। वायरल वीडियो (Viral Video) में आप देख सकते हैं ऊंट एक मैदान में खड़ा है। वहीं, तार से पूरे मैदान को घेरा गया है। एक महिला तार के पास पहुंच जाती है, जहां ऊंट खड़ा होता है। इसके बाद महिला हंसते हुए उसके साथ सेल्फी लेने लगती है। महिला जैसे ही तस्वीर क्लिक करती है ऊंट सिर पर हमला कर देता है। परिणाम ये होता है कि महिला का पोपट बन जाता है। देखें वीडियो...
महिला के साथ तो खेल हो गया
वीडियो देखकर आप भी अपनी हंसी को नहीं रोक पा रहे होंगे। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'afvofficial' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इस मजेदार वीडियो को अब तक हजारों लोग देख चुके हैं। वहीं, 16 हजार से ज्यादा लोगों ने वीडियो को पसंद किए है और इस पर जमकर चटकारे ले रहे हैं। किसी का कहना है कि ये तो लव बाइट है। किसी का कहना है कि महिला के साथ तो खेल हो गया।

