नोटों की माला पहनकर बैठा था दूल्हा, चुपके से दोस्त ने कर दी सेंधमारी, वीडियो देख कहेंगे- 'हर एक फ्रेंड...'

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 7, 2022, 05:52 PM IST

Groom Funny Video: एक दूल्हे के साथ उसके दोस्त ने जो किया उसे देखकर लोग अपनी हंसी को नहीं रोक पा रहे हैं। आलम ये है कि इस वीडियो पर लोग जमकर मजे ले रहे हैं।

नोटों की माला पहनकर बैठा था दूल्हा, चुपके से दोस्त ने कर दी सेंधमारी, वीडियो देख कहेंगे- 'हर एक फ्रेंड...'
Photo Credit: Instagram

Groom Funny Video: सोशल मीडिया (social Media) की 'दुनिया' में अगर आप चक्कर लगा रहे हैं, तो आपको एक से एक मजेदार वीडियो (Video) देखने को मिल जाएंगे। इनमें कई वीडियो तो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखते ही लोगों की हंसी छूट जाती है। जबकि, कई वीडियो पर तो यकीन करना मुश्किल हो जाता है। वहीं, कुछ को देखकर लोगों की आंखें खुली की खुली रह जाती है। एक ऐसा ही वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है, जिसमें एक दोस्त ने दूल्हे के साथ ऐसा किया जिसे देखकर आपको थ्री ईडियट्स मूवी का गाना 'हर एक फ्रेंड...' जरूर याद आ जाएगा। 

जब भी किसी की शादी होती है, तो सबसे ज्यादा मजे दोस्त-यार ही लेते हैं। कई बार तो दोस्त ऐसी हरकत कर देते हैं, जिसे दूल्हे को भी गुस्सा आ जाता है। लेकिन, इस वीडियो में एक दोस्त ने तो कमाल ही कर दिया। वायरल वीडियो (Viral Video) में आप देख सकते हैं दूल्हा नोटों की माला पहनकर बैठा हुआ है। आस-पास उसके दोस्त और रिश्तेदार भी बैठे हैं। तभी चुपके से एक शख्स पैसे चुराने लगता है। दूल्हा को शक होता है तो वो पलटकर देखता है। दूल्हे को देखते ही शख्स हाथ वापस खींच लेता है। लेकिन,अगले ही पल वो अपने मकसद में कामयाब हो जाता है। देखें वीडियो...

दोस्त तो शातिर निकला...

वीडियो देखकर आपको भी जरूर हंसी छूट रही होगी। सोच रहे होंगे कि कैसा दोस्त है, जो ऐसी हरकत कर रहा है? बहरहाल, यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है और लोग इस पर जमकर चटकारे ले रहे हैं। इंस्टाग्राम पर इस मजेदार वीडियो को 'meemlogyandghantaa' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं, जबकि 88 हजार से ज्यादा लोगों ने इस पसंद किए हैं। वहीं, मजे लेते हुए यूजर्स इस पर रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'अब इसी पैसे से गिफ्ट देगा'। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा, ' धंधा करो तो बड़ा करो भाई वरना ना करो'।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!