Viral Video: दुल्हन को देख बेकाबू हुआ दूल्हा, स्टेज पर करने लगा ऐसी हरकत देखते रह गए लोग

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 6, 2022, 11:39 AM IST

Bride Groom Viral Video: सोशल मीडिया पर दूल्हा-दुल्हन का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर हर कोई दंग रह गया। आलम ये है कि लोग इस वीडियो पर जमकर चटकारे ले रहे हैं।

Viral Video: दुल्हन को देख बेकाबू हुआ दूल्हा, स्टेज पर करने लगा ऐसी हरकत देखते रह गए लोग
Photo Credit: Instagram

Bride Groom Viral Video: देश में जैसे ही शादियों का सीजन शुरू होता है, सोशल मीडिया (Social Media) पर एक से एक मजेदार वीडियो शेयर होने लगते हैं। इनमें कुछ वीडियो काफी हंसाने वाले होते हैं, जबकि कुछ को देखकर काफी हैरानी होती है। वहीं, कुछ वीडियो तो पूरा माहौल ही बदल देते हैं। इतना ही नहीं इन वीडियो पर यूजर्स जमकर चटकारे भी लेते रहते हैं। इसी कड़ी में शादी का एक और मजेदार वीडियो सामने आया है, जिसमें दूल्हे ने ऐसा माहौल बनाया जिसे लोग देखते रह गए। आलम ये है कि इस वीडियो पर यूजर्स जमकर चटकारे ले रहे हैं। 

आज कल हर कपल अपनी शादी को सबसे अलग और यादगार बनाने चाहते हैं। इसके लिए कई बार दूल्हा-दुल्हन (Bride Groom Video) ऐसी हरकत कर देते हैं, जिसे देखकर लोग दंग रह जाते हैं। इस वायरल वीडियो (Viral Video) में भी दूल्हे ने कुछ ऐसा ही धमाल मचाया है। वीडियो में आप देख सकते हैं स्टेज पर दूल्हा-दुल्हन के साथ कई लोग मौजूद हैं। अचानक दुल्हन को देखकर दूल्हा बेकाबू हो जाता है और धमाकेदार अंदाज में डांस करने लगता है। इतना ही नहीं डांस करते हुए दूल्हा अचानक दुल्हन पर पैसे उड़ाने लगता है, इसे देखकर सब हैरान रह जाते हैं और जमकर तालियां और सीटी बजाने लगते हैं। देखें मजेदार वीडियो...

दूल्हे ने महफिल लूट लिया

दूल्हे का परफॉर्मेंस देखकर लोग हैरान भी थे और जमकर ठहाके भी लगा रहे थे। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'amit_kumar_chaurasiya333' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को लाखों लोग देख चुके हैं। एक लाख 25 हजार से ज्यादा लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। वहीं, मजे लेते हुए यूजर्स इस पर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। किसी का कहना है कि रब ने बना दी जोड़ी। जबकि, किसी का कहना है कि दुल्हन को खुश करने के लिए भाई ने सबकुछ लुटा दिया। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!