Viral Video: हाय रे महंगाई! शादी में दूल्हा-दुल्हन को गिफ्ट में मिला पेट्रोल-डीजल, नजारा देख छूट जाएगी हंसी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 8, 2022, 10:18 AM IST

Funny Video: शादी में लोग दूल्हा-दुल्हन को एक से एक मजेदार गिफ्ट देते हैं। लेकिन, तमिलनाडु में एक कपल को दोस्तों ने पेट्रोल-डीजल गिफ्ट किए हैं, जिसका वीडियो वायरल हो गया है।

Viral Video: हाय रे महंगाई! शादी में दूल्हा-दुल्हन को गिफ्ट में मिला पेट्रोल-डीजल, नजारा देख छूट जाएगी हंसी

Bride Groom Viral Video: एक तरफ देश में पेट्रोल-डीजल (Petrol Diesel Price Hike) के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। वहीं, दूसरी तरफ शादियों का सीजन भी चल रहा है। इन दोनों मामलों को लेकर सोशल मीडिया भी गुलजार है और लोग चटकारे लेते हुए एक से एक मजेदार वीडियो (Video) भी शेयर कर रहे हैं। लेकिन, जरा सोचिए दोनों का एक साथ कॉम्बिनेशन हो जाए तो कैसा नजारा होगा? आप सोच रहे होंगे कि दोनों का एक साथ कॉम्बिनेशन एक कैसे? दरअसल, शादी में एक कपल को दोस्तों ने गिफ्ट के रूप में एक लीटर पेट्रोल और एक लीटर डीजल दिए हैं। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल (Viral Video) हो रहा है और यूजर्स इस पर जमकर चटकारे ले रहे हैं। 

आज तक आपने शादियों में लोगों को कई तरह के गिफ्ट्स देते हुए देखे होंगे। कोई सोना देता है, कोई गाड़ी देता है, तो कोई पैसे देते हैं। लेकिन, एक कपल को ऐसा गिफ्ट मिला जिसे देखकर लोगों की हंसी छूट गई। मामला तमिलनाडु के चेंगलपट्टू जिले के चेयूर का है। जहां गिरीश कुमार और कीर्तना की शादी हो रही थी। उनके दोस्तों ने शगुन के तौर पर पेट्रोल-डीजल गिफ्ट किए। वीडियो में आप देख सकते हैं स्टेज पर दूल्हा-दुल्हन को लोग बधाई दे रहे हैं। कई सारे मेहमान भी मौजूद हैं तभी उनके दोस्त स्टेज पर आते हैं और एक-एक लीटर पेट्रोल-डीजल गिफ्ट देते हैं। ऐसा गिफ्ट देखकर दूल्हा-दुल्हन भी एक पल के लिए हैरान रह जाते हैं। हालांकि, बाद में उन्हें भी हंसी आ जाती है। देखें वीडियो...

गिफ्ट देखकर हैरान रह गए लोग...

वीडियो देखकर आपको हंसी भी आ रही होगी और हैरानी भी हो रही होगी। इस पूरे मामले को अब सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया गया है, जिसका वीडियो वायरल हो गया है और लोग इस पर जमकर मजे ले रहे हैं। कुछ का कहना है महंगाई को देखते हुए बेस्ट गिफ्ट है। जबकि, कुछ लोग इसका मजाक भी उड़ा रहे हैं। गौरतलब है कि देश में 22 मार्च से पेट्रोल-डीजल के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। पेट्रोल की कीमत जहां 110.85 रुपए प्रति लीटर है। वहीं, डीजल 100.94 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। तो इस मजेदार वीडियो पर आपकी क्या राय है कमेंट कर जरूर बताएं।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!