VIDEO: जब 'गजराज' को आया गुस्सा, अचानक बीच सड़क बस पर कर दिया हमला, देखें फिर क्या हुआ?

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 7, 2022, 06:39 PM IST

Elephant Attack Video: एक विशालकाय हाथी ने अचानक बस पर हमला कर दिया। लेकिन, ड्राइवर ने सूझबूझ के साथ यात्रियों को बचा लिया। सोशल मीडिया पर ड्राइवर की लोग तारीफ कर रहे हैं।

VIDEO: जब 'गजराज' को आया गुस्सा, अचानक बीच सड़क बस पर कर दिया हमला, देखें फिर क्या हुआ?

Elephant Viral Video: सोशल मीडिया (Social media) पर एक ऐसा वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसे देखकर लोग हैरान रह गए। क्योंकि, इस वीडियो में एक विशालकाय हाथी (Elephant Video) ने अचानक एक बस पर हमला कर दिया, जिसमें 50 यात्री सवार थे। लेकिन, गनीमत ये रही कि इस हमले में किसी को कई नुकसान नहीं पहुंचा। हालांकि, एक पल के लिए लोगों की सांसें अटक गई थी। वहीं, इस वीडियो को देखने के बाद लोग भी काफी हैरान हैं और कह रहे हैं कि काफी खौफनाक नजारा था। 

बताया जा रहा है कि यह वायरल वीडियो केरल के मुन्नार जिले का है। यहां केएसआरटीसी की बस पर एक हाथी ने अछानक हमला कर दिया। जैसा कि आप वायरल वीडियो में देख सकते हैं जंगलों के बीच से एक बस गुजर रही थी। तभी सामने एक विशालकाय हाथी आ धमका। हाथी को देकखर ड्राइवर ने बस रोक दी, वहीं लोग हाथी का वीडियो बनाने लगे। धीरे-धीरे हाथी बस के नजदीक पहुंच गया और हमला करने लगा। लेकिन, ड्राइवर ने अच्छी तरह से स्थिति को संभाल ली और 50 लोगों की जान बचा ली। तो पहले इस वीडियो को देखें...

हाथी का खतरनाक अंदाज

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर इस वीडियो को IAS ऑफिसर सुप्रिया साहू ने शेयर किया है। उन्होंने बस ड्राइवर की तारीफ करते हुए लिखा, ' मुझे पता नहीं ड्राइवर कौन, लेकिन काफी कूल हैं। जिस तरह से उन्होंने स्थिति को संभाला उसे देखकर लग रहा है कि वो पहले से ही उसे जानते थे'। अब यह वीडियो वायरल हो गया है। 28 हजार से ज्यादा लोग अब तक इस वीडियो को देख चुके हैं। जबकि, 16 सौ से ज्यादा लोग वीडियो को पसंद कर चुके हैं। वहीं, ड्राइवर की तारीफ करते हुए लोग कमेंट कर रहे हैं। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!