कच्चा बादाम से लेकर जूस बेचने तक...बीजेपी में शामिल हुए खली का देखें ये 5 वायरल वीडियोज

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 10, 2022, 04:05 PM IST

The Great Khali Viral Video: गुरुवार को खली भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। खली सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं। उनके वीडियोज को लोग काफी पसंद करते हैं।

कच्चा बादाम से लेकर जूस बेचने तक...बीजेपी में शामिल हुए खली का देखें ये 5 वायरल वीडियोज

The Great Khali Viral Video: WWE के रेसलर द ग्रेट खली (The Great Khali) ने अब राजनीति के 'रिंग' में एंट्री कर ली है। गुरुवार को खली भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में उन्होंने बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की। बीजेपी में शामिल होते ही खली ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जमकर तारीफ की है। बीजेपी में शामिल होने पर उनके चाहने वाले उन्हें लगातार बधाई दे रहे हैं। राजनीति से इतर खली सोशल मीडिया (Social Media) पर भी काफी एक्टिव रहते हैं और अपने फैन्स के लिए एक से एक मजेदार वीडियो शेयर करते हैं।

खली का असली नाम दलीप सिंह राणा है। पूरी दुनिया में उनकी पहचान एक रेसलर के रुप में है। WWE में खली ने अपनी एक अलग पहचना बनाई थी। रेसलिंग के बाद खली सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने लगे और मजेदार-मजेदार वीडियो बनाते रहते हैं। हाल ही में कच्चा बादाम गाने पर उनका एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया। इससे पहले खली कभी जूस बेचते नजर आए, तो कभी किसी के बाल काटते हुए नजर आए। सोशल मीडिया पर उनके वीडियो काफी वायरल (Khali Viral Video) होते रहते हैं। इंस्टाग्राम पर खली काफी एक्टिव रहते हैं। यहां उन्हें  40 लाख से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। तो आइए, एक नजर डालते हैं खली के कुछ मजेदार वीडियोज पर...

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!