Elephant Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) पर वैसे तो हजारों वीडियो शेयर होते रहते हैं। लेकिन, कुछ वीडियो (Video) ऐसे होते हैं जो लोगों के दिलों को छू लेते हैं और उस क्यूट वीडियो को बार-बार देखने का मन करता है। इनमें इंसानों से लेकर जानवरों तक के वीडियोज शामिल होते हैं। एक ऐसा ही क्यूट वीडियो लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है, जिसमें एक मासूम बच्ची बड़े मजे से हथिनी का दूध पी रही है। बच्ची का अंदाज लोगों का दिल जीत रहा है और लोग बार-बार इस वीडियो को देख रहे हैं।
कभी कोई बच्चा बकरी का दूध पीते नजर आता है, तो कभी कुत्ते का। लेकिन, गोलाघाट जिले से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसमें एक बच्ची बड़े मजे से हथिनी का दूध पी रही है। बच्ची की मासूमियत देखकर यकीन मानिए आप भी भावुक हो जाएंगे और सोचने पर मजबूर हो जाएंगे कि क्या सच में इंसान और जानवर के बीच इस तरह के भी संबंध हो सकते हैं? वायरल वीडियो (Viral Video) में आप देख सकते हैं किस तरह तीन साल की बच्ची हर्षित बोरा घर के आंगन में हथिनी के साथ खेल रही है और उसका उछल कर उसका दूध पी रही है। वहीं, परिवार के अन्य लोग दोनों का आवाज लगा रहे हैं और बच्ची का उत्साह बढ़ा रहे हैं।
लोगों का दिल जीत रहा है वीडियो
रिपोर्ट के अनुसार, इस छोटी बच्ची ने हथिनी का नाम 'बीनू' रखा है और ज्यादातर समय उसी के साथ बिताती है। अब इस क्यूट वीडियो को सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर लोग शेयर कर रहे हैं और बच्ची की तारीफ कर रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है दोनों की जोड़ी मां-बेटी जैसी है। किसी का कहना है कि ये तो अद्भुत नजारा है।

