झूठ बोलकर शराबी ने आधी रात को पुलिस बुलाई, कहा- '2 बोतल चिल्ड बियर लाना', फिर जो हुआ....

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 12, 2022, 05:02 PM IST

Weird News In Hindi: नशे में धुत एक शख्स ने रात को ढाई बजे पुलिस को कॉल किया। जैसे ही पुलिस की टीम पहुंची शख्स ने कहा कि मुझे दो बोतल चिल्ड बियर चाहिए।

झूठ बोलकर शराबी ने आधी रात को पुलिस बुलाई, कहा- '2 बोतल चिल्ड बियर लाना', फिर जो हुआ....

Ajab Gajab News: बहुत पुरानी कहावत है नशा एक बुरी आदत है। क्योंकि, नशे में लोग ऐसा-ऐसा काम करते हैं जिसके बारे में सोच भी नहीं सकते। होश में आने के बाद कई बार लोग खुद हैरान रह जाते हैं कि मैंने नशे में ये क्या कर दिया? एक ऐसा ही अजीबोगरीब मामला सामने आया है तेलंगाना से, जहां एक शराबी ने नशे में झूठ बोलकर पुलिस बुला ली और फिर जो किया उसे देखकर पुलिसवाले भी हैरान रह गए। परिणाम ये हुआ कि पुलिस ने शख्स के खिलाफ केस दर्ज कर लिया और उसे काउंसिंलिंग के भेज दिया है। तो आइए, जानते हैं क्या है पूरा मामला?

ये अजीबोगरीब घटना तेलंगाना के विकरादाबाद की है। बताया जा रहा है कि 22 साल के मधु नामक शख्स ने नशे में धुत होकर इमरजेंसी कॉल कर पुलिस को अपने घर बुलाया। मधु ने पुलिस से कहा कि उस पर कुछ लोग हमला कर रहे हैं आप जल्द आएं। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मधु को नशे में धुत देखा। तभी मधु ने पुलिस से कहा कि उसके लिए दो चिल्ड बियर लेकर आए। क्योंकि, उसके यहां सारी दुकानें बंद हैं। मधु की बातें सुनकर पुलिस भी दंग रह गई। 

पुलिस ने काउंसिंलिंग के लिए भेजा

मधु की इस हरकत के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। इतना ही नहीं अगली सुबह उसे काउंसिंलिंग के लिए भी भेज दिया गया है। आलम ये है कि इस मामले को जानकर लोग काफी हैरान हैं और हर तरफ इस घटना की चर्चा हो रही है। हालांकि, इस तरह का यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी इस तरह की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!