OMG: अब Zomato डिलीवरी बॉय के प्राइवेट पार्ट में कुत्ते ने काटा, पैंट से निकल रहा था खून..

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 9, 2022, 03:41 PM IST

Dog Bite in Private Part: एक जोमैटो डिलीवरी बॉय लिफ्ट में खड़ा है। इसी बीच लिफ्ट रुकती है और वह बाहर निकलने को होता है। तभी लिफ्ट के दरवाजे के पास एक कुत्ता नजर आता है। अचानक कुत्ता डिलीवरी बॉय पर टूट पड़ता है।

OMG: अब Zomato डिलीवरी बॉय के प्राइवेट पार्ट में कुत्ते ने काटा, पैंट से निकल रहा था खून..
Photo Credit: Twitter

Dog Bite in Private Part: गाजियाबाद, नोएडा में लिफ्ट में पालतू कुत्तों का आतंक देखने के बाद अब मुंबई से एक डरावनी घटना सामने आ रही है। यहां एक Zomato डिलीवरी बॉय को लिफ्ट में कुत्ते ने काट लिया। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि कुत्ते ने युवक के प्राइवेट पार्ट में काटा। जिसके बाद युवक के पैंट से खून निकलता देखा जा सकता है। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक जोमैटो डिलीवरी बॉय लिफ्ट में खड़ा है। इसी बीच लिफ्ट रुकती है और वह बाहर निकलने को होता है। तभी लिफ्ट के दरवाजे के पास एक कुत्ता नजर आता है। कुत्ते के गले में जो पट्टा लगा हुआ है, उसे किसी ने पकड़ा हुआ था। हालांकि, कैमरे में उस शख्स का चेहरा नजर नहीं आता है। इसके बाद अचानक कुत्ता डिलीवरी बॉय पर टूट पड़ता है। वह सीधा उसके प्राइवेट पार्ट पर काट लेता है। देखें शॉकिंग वीडियो- 

कुत्ते ने अचानक किया हमला

वीडियो देखकर आपकी रूह कांप जाएगी। इसके बाद देखा जा सकता है कि डिलीवरी बॉय अपने पैंट में लगे खून को दिखाता नजर आता है और वह फूट-फूटकर रोता भी दिखाई दे रहा है। इस वीडियो में भी देखा जा सकता है कि जब कुत्ता डिलीवरी बॉय को काट लेता है तो कुत्ते का मालिक किसी तरह का संवेदना नहीं दिखाता है और वहां से सीधा रफूचक्कर हो जाता है। वीडियो सामने आने के बाद लोगों को गुस्सा कुत्ता पालने वालों पर फूट रहा है।

सोशल मीडिया पर यूजर्स कह रहे हैं कि ऐसे लोगों पर शख्स से शख्स कार्रवाई की जानी चाहिए, जो कुत्ता तो पाल लेते हैं लेकिन उन्हें कंट्रोल नहीं कर पाते हैं। पिछले दिनों नोएडा के सेक्टर-75 की एक सोसायटी में पालतू कुत्ते ने एक युवक पर लिफ्ट के भीतर अचानक हमला बोल दिया था। कुत्ता इतनी तेजी से उस पर टूट पड़ा था कि वह कुछ समझ नहीं पाया था और एकदम से लिफ्ट के कोने में जा गिरा था। इसके अलावा गाजियाबाद में एक बच्चे को लिफ्ट के भीतर कुत्ते ने काट लिया था।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!