Viral: बारातियों के साथ हाहाकारी डांस करने लगा दूल्हा, फिर जो हुआ उसे देख लगाएंगे ठहाके

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 9, 2022, 05:10 PM IST

Funny Dance Video: शादी में डीजे की धुन सुनते ही कई लोगों के पैर अपने आप थिरकने लगते हैं। वहीं, कुछ लोग तो ऐसा हाहाकारी डांस (Dance Video) करते हैं जिन्हें देखकर लोग हैरान रह जाते हैं। कई बार तो दूल्हा भी मैदान में कूद पड़ता है और जमकर ठुमके लगाने लगता है।

Viral: बारातियों के साथ हाहाकारी डांस करने लगा दूल्हा, फिर जो हुआ उसे देख लगाएंगे ठहाके

Groom Dance Viral Video: शादियों का सीजन शुरू होते ही सोशल मीडिया (Social Media) पर मजेदार वीडियोज का जमावड़ा लग जाता है। कई वीडियो तो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखते ही हंसी छूट जाती है। जबकि, कुछ को देखकर हैरानी भी होती है। वहीं, कई बार दूल्हा-दुल्हन (Bride Groom Video) ऐसा धमाल मचाते हैं, जिससे लोगों की नजरें नहीं हटती। इसी कड़ी में दूल्हे का एक ऐसा वीडियो आया है, जिसे देखकर आप अपनी हंसी को नहीं रोक पाएंगे। इतना ही नहीं इस वीडियो को आपको बार-बार देखने का मन करेगा। 

शादी में डीजे की धुन सुनते ही कई लोगों के पैर अपने आप थिरकने लगते हैं। वहीं, कुछ लोग तो ऐसा हाहाकारी डांस (Dance Video) करते हैं जिन्हें देखकर लोग हैरान रह जाते हैं। कई बार तो दूल्हा भी मैदान में कूद पड़ता है और जमकर ठुमके लगाने लगता है। इस वायरल वीडियो में भी आपको कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिलेगा। वीडियो में आप देख सकते हैं कुछ बाराती डीजे पर मजे में डांस कर रह होते हैं। दूल्हे से बर्दाश्त नहीं होता और वो भी डांस करने के लिए पहुंच जाता है। भोजपुरी गाने पर जिस अंदाज में दूल्हा डांस करता है उसे देखकर लोग हैरान रह जाते हैं। इसके बाद एक शख्स चप्पल निकालकर जिस तरह दूल्हे को दिखाता है बेचारा डर कर भाग खड़ा होता है। 

सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा वीडियो

वीडियो देखकर आप भी जरूर ठहाके लगा रहे होंगे। आलम ये है कि लोग बार-बार इस मजेदार वीडियो को देख रहे हैं। सोशल मीडिया पर यह वीडियो धमाल मचा रहा है। फेसबुक पर इस वीडियो को Md Salman ने शेयर किया है। वीडियो को अब तक 10 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं और मजे लेते हुए इस पर रिएक्शन दे रहे हैं। किसी का कहना है कि दूल्हे का मूड खराब कर दिया। तो किसी का कहना है कि दूल्हे का अंदाज तो काफी मस्त था। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!