Valentine Day Puzzle Viral Photo: सात फरवरी से वैलेंटाइन वीक (Valentine Week) की शुरुआत हो चुकी है। लिहाजा, सोशल मीडिया (Social Media) पर भी इसे लेकर माहौल गुलजार है। हर दिन के हिसाब से लोग मजेदार-मजेदार तस्वीरें और वीडियो शेयर कर रहे हैं। इसी कड़ी में प्रेमी-प्रेमिकाओं के लिए एक मजेदार तस्वीर शेयर की गई है, जिसे देखकर लोग काफी कन्फ्यूज हैं। क्योंकि, इस तस्वीर में लोगों से दिल के शेप वाला गुब्बार ढूंढने के लिए कहा गया है। ज्यादातर लोग इस चैलेंज को पूरा करने में असफल रहे हैं। हालांकि, कुछ लोगों ने उस गुब्बारे को ढूंढ भी लिया है।
ये तो हम सब जानते हैं कि सोशल मीडिया पर हर दिन एक से एक मजेदार तस्वीरें शेयर होती रहती हैं। इसी क्रम में ब्रिटिश रिटेलर 247 ब्लाइंड्स ने वैलेंटाइन-थीम वाली सीक-एंड-फाइंड पहेली को लोगों के सामने रखा है। जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। प्रेमी-प्रेमिकाओं से तस्वीर में दिल के आकार के गुब्बारे को ढूंढने के लिए कहा गया है। इतना ही नहीं लोग इस तस्वीर को शेयर कर प्रेमी-जोड़े को चैलेंज दे रहे हैं। तो आप भी नजर दौड़ाएं और दिल वाले गुब्बारे को ढूंढ कर बताएं।
नजर दौड़ाएं और गुब्बारे को ढूंढ कर बताएं...
क्या आप दिल के आकार के गुब्बारे को ढूंढ पाएं। हो सकता है कुछ लोगों को कामयाबी मिल गई होगी, जबकि कुछ लोग अब भी माथा-पच्ची कर रहे होंगे। अगर नहीं मिला है तो हम आपकी मदद कर देते हैं। तस्वीर के दाईं तरफ अपनी आंखों को ले जाएं। वैलेंटाइन डिजाइन के ठीक बीच वाले हिस्से में आपको दिल के आकार वाला गुब्बारा दिख जाएगा। आलम ये है कि लोग इस मजेदार तस्वीर को जमकर शेयर कर रहे हैं।

