VIDEO: 'सामी सामी' गाने पर बुजुर्ग महिला ने मचाया ऐसा गदर, लोग बोले- 'इसमें माइकल जैक्सन की आत्मा आ गई'

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 3, 2022, 01:48 PM IST

Dance Viral Video: एक दादी ने पुष्पा मूवी के गाने पर ऐसा डांस किया, जिसे देखकर लोगों की आंखें खुली की खुली रह गई। अब यह डांस वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है।

VIDEO: 'सामी सामी' गाने पर बुजुर्ग महिला ने मचाया ऐसा गदर, लोग बोले- 'इसमें माइकल जैक्सन की आत्मा आ गई'
Photo Credit: Instagram

Desi Dadi Dance Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) पर रोजाना हजारों वीडियो शेयर होते रहते हैं। इनमें सैकड़ों वीडियो वायरल (Viral Video) होते हैं। कुछ वीडियो ऐसे होते हैं, जो लोगों का दिन बना देते हैं। जबकि, कुछ वीडियो को देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो जाते हैं। वहीं, कुछ वीडियो लोगों के दिलों को छू जाते हैं और यूजर्स उन्हें बार-बार देखते हैं। इसी कड़ी में एक देसी आंटी का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर गर्दा उड़ा रहा है, जिसमें वो जमकर 'सामी सामी' गाने पर ठुमके लगा रही हैं। लोगों को आंटी का यह अंदाज काफी पसंद आ रहा है और उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। 

साउथ इंडियन फिल्म 'पुष्पा' मूवी का खुमार अब तक लोगों के बीच है। लोग फिल्म के गाने और डायलॉग पर लगातार वीडियो और रिल्स बना रहे हैं। वहीं, अब एक बुजुर्ग महिला ने 'सामी सामी' गाने पर जबरदस्त ठुमके लगाए हैं। वीडियो में जैसे ही यह गाना बजता है, देसी दादी डांस करने के लिए मैदान में कूद पड़ती है। महिला ने ऐसा जबरदस्त डांस किया कि लोग देखते रह गए। आलम ये है कि यह वीडियो लोगों के बीच धमाल मचा रहा है। देखें वीडियो...

दादी ने डांस से मचाया धमाल

वीडियो देखकर आपको भी जरूर थिरकने का मन कर रहा होगा। क्योंकि, दादी का डांस लोगों को काफी पसंद आ रहा है। इंस्टाग्राम पर इस डांस वीडियो को 'giedde' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक हजारों लोग देख चुके हैं। जबकि, तीन हजार से ज्यादा लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। वहीं, महिला की तारीफ करते हुए लोग वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'बुजुर्ग महिला ने तो कमाल कर दिया'। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा, 'क्या धांसू डांस है'? जबकि कुछ लोगों का कहना है कि इसमें लगता है माइकल जैक्सन की आत्मा आ गई है। तो दादी का डांस आपको कैसा लगा कमेंट कर जरूर बताएं।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!