OMG: गाय ने निगल ली सोने की चेन, एक महीने गोबर पर नजर रखने के बाद शख्स ने किया ये काम

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 14, 2021, 09:58 AM IST

श्रीकांत हेगड़े के पास एक गाय और उसका बछड़ा है। दीपवाली के मौके पर पूरे परिवार ने गाय और बछड़े की पूजा की। इस दौरान श्रीकांत हेगड़े के परिवार ने बछड़े को 20 ग्राम सोने की चेन पहनाई थी। पूजा के बाद चेन को गले से निकाला गया और फूल और अन्य सामान के साथ उसे गाय के सामने रख दिया। कुछ देर के बाद जब चेन की खोजबीन की गई तो वह गायब था।

OMG: गाय ने निगल ली सोने की चेन, एक महीने गोबर पर नजर रखने के बाद शख्स ने किया ये काम
Photo Credit: Thinkstock

इस दुनिया में अक्सर अजीबोगरीब घटनाएं घटती रहती हैं। कई बार तो ऐसी घटनाएं घटती हैं, जिन पर यकीन तक करना मुश्किल हो जाता है। एक ऐसा ही अजीबोगरीब मामला सामने आया है कर्नाटक से, जहां एक गाय ने तकरीबन 20 ग्राम सोने की चेन निगल ली। इस चेन को दोबारा वापस पाने के लिए शख्स ने जो किया उसके बारे में जानकर लोग हैरान रह गए और यह मामला पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। तो आइए, जानते हैं क्या है पूरी कहानी?

घटना सिरसी तालुक के हीपानाहल्ली की है। बताया जा रहा है कि श्रीकांत हेगड़े के पास एक गाय और उसका बछड़ा है। दीपवाली के मौके पर पूरे परिवार ने गाय और बछड़े की पूजा की। इस दौरान श्रीकांत हेगड़े के परिवार ने बछड़े को 20 ग्राम सोने की चेन पहनाई थी। पूजा के बाद चेन को गले से निकाला गया और फूल और अन्य सामान के साथ उसे गाय के सामने रख दिया। कुछ देर के बाद जब चेन की खोजबीन की गई तो वह गायब था। श्रीकांत के परिवार वालों ने चेन को काफी ढूंढा, लेकिन नहीं मिला। लोगों ने अनुमान लगाया कि फूलों के साथ गाय चेन भी निगल गई होगी।  

सर्जरी करके चेन को निकाला गया

सोने की चेन गायब होने से घरवाले परेशान हो गए। करीब 30 से 35 दिनों तक परिजनों ने गाय का गोबर का चेक किया कि शायद उन्हें वहां चेन मिल जाए। लेकिन, समय बितता गया और उन्हें कुछ भी हाथ नहीं लगा। मजबूर होकर परिवार वाले डॉक्टर के पास पहुंचे और समस्या से रू-ब-रू कराया। इसके बाद मेटल डिटेक्टर की मदद से गाय की जांच की गई। जांच में पता चला कि पेट में एक धातु है। फिर यह पता लगाया कि पेट में चेन कहां फंसी है। इसके बाद डॉक्टर्स ने गाय की सर्जरी की और सोने की चेन को बाहर निकाला। बताया जा रहा है कि इतने दिनों तक गाय की पेट में रहने के कारण चेन का वजन 20 ग्राम से घटकर 18 ग्राम पर पहुंच गया। दोबारा चेन पाकर घरवाले खुश तो हैं, साथ ही दुख इस बात की है कि चेन के कारण गाय की सर्जरी करनी पड़ी। फिलहाल, इस घटना की चर्चा हर ओर हो रही है। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!