Gullu:यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ और 'गूल्लू' की तस्वीरें हो रहीं वायरल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 26, 2021, 07:09 PM IST

यूपी सीएम योगी गोरखपुर दौरे पर थे, गोरखनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की और जब वो बाहर आए तो काला लैब्राडोर कुत्ता गुल्लू उनका अभिवादन करने के लिए दौड़ पड़ा। 

Gullu:यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ और 'गूल्लू' की तस्वीरें हो रहीं वायरल

नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर कब क्या वायरल हो जाए कहा नहीं जा सकता है,उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ जानवरों से खासा प्यार करते हैं ये बात किसी से छिपी नहीं है और इसे लेकर सोशल मीडिया पर तस्वीरें सामने आती रहती हैं,ऐसे ही संडे को सीएम योगी (CM Yogi) ने रविवार को गोरखनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की और जब वह बाहर आए तो काला लैब्राडोर पिल्ला गुल्लू (Black Labrador Puppy Gullu) उनकी तरफ दौड़ पड़ा।

बताते हैं कि सीएम योगी ने मुख्यमंत्री ने पिल्ला को प्यार किया और उसे बिस्कुट खिलाया, बताते हैं इसे देखकर लोगों ने तस्वीरें लीं जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं। मुख्यमंत्री योगी जब भी गोरखनाथ मंदिर आते हैं यह पालतू कुत्ता 'गुल्लू' उनके पास दौड़कर चला आता है और उनके साथ खेलता है वहीं सीएम भी उसे खासा दुलार करते हैं। 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पास पहले से एक कालू नाम का काला कुत्ता है सीएम जब भी गोरखपुर में आते हैं और मंदिर में भ्रमण के लिए निकलते हैं तो वह कालू को प्यार से पुचकारते हैं कालू भी योगी को देखकर बेहद खुश हो जाता है।

इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सावन के पहले दिन गोरखनाथ मंदिर में रुद्राभिषेक किया, इस दौरान उन्होंने देवाधिदेव भगवान शिव से कोरोना संक्रमण से जूझ रहे संपूर्ण विश्व के कल्याण, उद्धार, समृद्धि एवं शांति के लिए प्रार्थना की।

फोटो साभार- Twitter

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!