नई दिल्ली: कहते हैं शौक बड़ी चीज है और उन्हें पूरा करने के लिए लोग कितने प्रयास करते हैं,इसके लिए उम्र भी आड़े नहीं आती और ना ही पद, भारत के प्रधान न्यायाधीश शरद अरविंद बोबडे (CJI) सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं, उनकी तस्वीरें दुनिया भर के वेब पर थीं जब उन्हें नागपुर में एक हार्ले डेविडसन बाइक (Harley Davidson) पर सवारी का आनंद लेते देखा गया।
सुप्रीम कोर्ट के सबसे मुख्य पद पर बैठने वाले सीजेआई एसए बोबडे को आपने हमेशा काले कोर्ट में देखा होगा मगर इस बार जब वो ट्रैक पैंट और टी-शर्ट में हार्ले डेविडसन की शानदार बाइक में बैठे दिखे तो लोगों ने नोटिस में लिया। गौरतलब है कि चीफ जस्टिस बोबडे फिलहाल नागपुर में अपने घर पर हैं और वहीं से सुप्रीम कोर्ट में आने वाले महत्वपूर्ण मामलों की सुनवाई कर रहे हैं।
रविवार सुबह जब वह मॉर्निंग वॉक पर निकले, तो उनकी नजरें हार्ले डेविडसन बाइक पर पड़ीं और उन्होंने तुरंत ही बाइक का हैंडल थाम लिया, इस दौरान मौजूद लोगों ने उनकी फोटो खींच ली, ये फोटो सोशल मीडिया पर खासी वायरल हो रही है।
नेटिज़न्स इसको लेकर गदगद थे और उन्होंने माइक्रोब्लॉगिंग साइट, ट्विटर पर इसे दिखाने में संकोच नहीं किया देखें कुछ ट्वीट-
जस्टिस बोबडे के लिए यह कोई नई बात नहीं है क्योंकि उन्होंने अपनी नियुक्ति से पहले एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि उन्हें बाइक और कार बहुत पसंद हैं। सीजेआई बोबडे फोटोग्राफी, क्रिकेट खेलने और किताबें पढ़ने में खासी दिलचस्पी रखते हैं।
![CJI SA Bobde: Harley Davidson बाइक पर सवार नजर आए सीजेआई एस ए बोबडे [Viral Pics]](https://i.timesnowhindi.com/stories/cji-2.jpg)
