Viral: मुर्गे की पीठ पर बैठकर बिल्ली ने मजे से की सवारी, 8 सेकेंड के इस वीडियो ने महफिल लूट लिया

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 18, 2022, 01:08 PM IST

Cat And Chicken Viral Video: सोशल मीडिया पर बिल्ली और मुर्गे का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों की दोस्ती देखकर लोग दंग रह गए। हालांकि, यूजर्स इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं।

 Viral: मुर्गे की पीठ पर बैठकर बिल्ली ने मजे से की सवारी, 8 सेकेंड के इस वीडियो ने महफिल लूट लिया
Photo Credit: Twitter

Cat And Chicken Viral Video: सोशल मीडिया (Social media) पर आपको जानवरों के कई वीडियो देखने को मिल जाएंगे। इनमें कुछ वीडियो इतने क्यूट होते हैं, जिन्हें बार-बार देखने का मन करता है। जबकि, कुछ वीडियो ऐसे होते हैं जिन्हें देखकर हैरानी होती है। लेकिन, इन दिनों एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसने महफिल लूट लिया है। क्योंकि, इस वीडियो में मुर्गे और बिल्ली की दोस्ती को देखकर आप भी सोच में पड़ जाएंगे। आलम ये है कि लोगों को यह वीडियो काफी पसंद आ रहा है और इसे बार-बार देख रहे हैं। 

इंसान हो या फिर जानवर दोनों में दोस्ती का रिश्ता बेहद खास होता है। लेकिन, कभी आपने सोचा है कि एक बिल्ली और मुर्गा के बीच भी दोस्ती हो सकती है। यकीनन आपका जवाब ना ही होगा। लेकिन, वायरल हो रहे इस वीडियो (Viral Video) में मुर्गे और बिल्ली की दोस्ती को देखकर आप दंग रह जाएंगे। दोनों इतने खास दोस्त हैं कि एक-दूसरे का साथ ने केवल खेल रहे हैं बल्कि वजन भी उठा रहे हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि किस तरह मुर्गा अपनी पीठ पर बिल्ली को बैठाए हुए और उसे सैर करा रहा है। दोनों का अंदाज देखकर लोगों की आंखें खुली की खुली रह गई। देखें वीडियो...

वीडियो ने महफिल लूट लिया

8 सेकेंड के इस क्यूट वीडियो ने यकीनन आपका भी दिल जीत लिया होगा। सोच रहे होंगे दोनों में आखिर कितनी गहरी दोस्ती है। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। ट्विटर पर इस वीडियो को '@twitkocheng' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक करीब पांच लाख लोग देख चुके हैं। जबकि, 33 हजार लोगों ने इसे पसंद किए हैं। वहीं, 9 हजार से ज्यादा लोगों ने वीडियो को रिट्वीट किए हैं। इतना ही नहीं कई लोग इस वीडियो की जमकर तारीफ कर रहे हैं। कुछ लोग इस पर जमकर मजे भी ले रहे हैं। तो इस दोस्ती पर आपकी क्या राय है कमेंट कर जरूर बताएं।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!